लाइफस्टाइल

Strawberry For Blackheads: ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए लगाएं स्ट्रॉबेरी, जानें इस्तेमाल का तरीका

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2022, 08:03 PM IST

Strawberry for Blackheads: चेहरे से ब्लैकहेड्स की परेशानी को कम करने के लिए आप स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी में मौजूद गुण ब्लैकहेड्स की समस्याओं को कम करने के साथ-साथ चेहरे पर निखार ला सकता है। इसके अलावा यह स्किन संबंधी कई परेशानियों को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी से ब्लैकहेड्स की परेशानी कैसे कम करें?

Image

ब्लैकहेड्स की परेशानी को कम करती है स्ट्रॉबेरी

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्लैकहेड्स की परेशानी को कम करती है स्ट्रॉबेरी
  • घर पर तैयार करें स्ट्रॉबेरी मास्क
  • स्ट्रॉबेरी क्लींजर घर पर तैयार करें

Strawberry for Blackheads: बढ़ते प्रदूषण और हार्मोनल बदलाव की वजह से चेहरे पर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इन परेशानियों में ब्लैकहेड्स भी शामिल है। ब्लैकहेड्स की परेशानी होने पर चेहरा काफी ज्यादा खराब नजर आता है। ऐसे में ब्लैकहेड्स को हटाना बहुत ही जरूरी है। अगर आप ब्लैकहेड्स की परेशानी को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए स्ट्रॉबेरी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। स्ट्रॉबेरी मास्क से आप चेहरे की खूबसूरती को बढ़ावा दे सकते हैं। साथ ही यह ब्लैकहेड्स को काफी हद तक कम कर सकता है। आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी से ब्लैकहेड्स की परेशानी को कैसे कम करें?

स्ट्रॉबेरी से ब्लैकहेड्स की परेशानी कैसे कम करें?

स्ट्रॉबेरी की मदद से ब्लैकहेड्स की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और एस्कॉर्बिक एसिड आपकी स्किन को हाइड्रेट रख सकता है। साथ ही इससे स्किन पर मौजूद डेड सेल्स को भी कम करने में मदद मिलती है। इससे आपकी स्किन पर निखार आता है। चेहरे पर स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल आप मास्क के रूप में कर सकते हैँ। इसके अलावा फेस क्लींजर के रूप में भी स्ट्रॉबेरी का प्रयोग किया जा सकता है। इससे आपकी स्किन की रंगत में भी सुधार आ सकता है।

कैसे लगाएं स्ट्रॉबेरी फेस मास्क

घर पर स्ट्रॉबेरी फेस मास्क तैयार करने के लिए 1 स्ट्रॉबेरी लें। इसे अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदों को डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब मास्क अच्छे से सूख जाए तो अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें। इससे स्किन पर निखार आएगा।

घर पर बनाएं स्ट्रॉबेरी क्लींजर

स्ट्रॉबेरी क्लींजर तैयार करने के लिए 1 से 2 स्ट्रॉबेरी लें। इसे 1 कप पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। अब इससे पानी को छान लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिक्स करके इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। अब इस पानी का इस्तेमाल आप क्लींजर के रूप में कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर निखार आएगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article