लाइफस्टाइल

Sri Sri Ravi Shankar Motivational Quotes: पाना चाहते हैं ऊंचा मुकाम तो आज ही गांठ बांध लें श्री श्री रवि शंकर के ये प्रेरक विचार, यहां पढ़ें उनके मोटिवेशनल कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 13, 2025, 07:37 AM IST

Sri Sri Ravi Shankar Motivational Quotes(श्री श्री रवि शंकर प्रेरक विचार): आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। वो अपने अनमोल विचारों से लोगों को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए उनके कुछ प्रेरक कोट्स लेकर आए हैं जो आपको सही मार्ग दर्शन देने का काम करेंगे।

Image

श्री श्री रवि शंकर प्रेरक विचार(Image: Instagram)

Sri Sri Ravi Shankar Motivational Quotes(श्री श्री रवि शंकर प्रेरक विचार): श्री श्री रवि शंकर एक जाने-माने भारतीय आध्यात्मिक गुरु, मानवतावादी और 'आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन' के संस्थापक हैं। उन्हें उनके अनुयायी "गुरुदेव" के नाम से भी जानते हैं। उनका जन्म 1956 में तमिलनाडु में हुआ था। बचपन से ही वह ध्यान और आध्यात्म में रुचि रखते थे। उन्होंने वैदिक साहित्य और भौतिक विज्ञान दोनों में डिग्री हासिल की। 1981 में, उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की स्थापना की। यह एक अंतरराष्ट्रीय, गैर-लाभकारी संस्था है जो योग, ध्यान और श्वसन तकनीकों जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को तनाव-मुक्त और हिंसा-मुक्त जीवन जीने में मदद करती है। उनके विचार लोगों को सही मार्गदर्शन देने का भी काम करते हैं। ऐसे में यहां हम उनके अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगी।

Sri Sri Ravi Shankar motivational Quotes in Hindi

  1. तुम दिव्य हो, तुम मेरे ही अंश हो, मैं भी तुम्हारा अंश हूं।
  2. एक गरीब आदमी साल में एक बार नये साल का उत्सव मनाता है, एक अमीर आदमी हर दिन उत्सव मनाता है, लेकिन सबसे अमीर आदमी हर पल उत्सव मनाता है।
  3. हर चीज के पीछे आपका अहंकार होता है: मैं, मैं, मैं, मैं लेकिन सेवा में कोई मैं नहीं है, क्योंकि यह किसी ओर के लिए की जानी है।
  4. खुशी कल में नहीं है ये हमेशा वर्तमान में हैं।
  5. कामयाबी के पीछे ज्यादा बैचेन न हो, अगर लक्ष्य साफ़ है तो थोड़ा धैर्य रखें, सफलता जरूर मिलेगी।
  6. यदि आप लोगों के लिए अच्छा करते हैं, तो आप इसे अपने स्वभाव के कारण कर रहे हैं।
  7. कामना या इच्छा, तब जागृत होती हैं जब आप खुश नहीं होते हैं, क्या आपने यह देखा है? जब आप बहुत खुश होते हैं तब संतोष होता है, संतोष का अर्थ है, कोई इच्छा नहीं।
  8. नए विचारों के लिए दिमाग खुला रखें, सफलता के बारे में ज्यादा चिंतित ना हो, अपना 100% दे और लक्ष्य पर फोकस रहे।
  9. हमेशा सहज रहने की चाह में आप आलसी हो जाते हैं, हमेशा पूर्णता की चाह में, आप क्रोधित हो जाते हैं, हमेशा अमीर बनने की चाह में आप लालची हो जाते हैं।
  10. अपने कार्यों के पीछे के उद्देश्यों को देखें, अक्सर आप उन चीजों के लिए नहीं करते जिन्हें आप वास्तव में चाहते हैं।
Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article