Latest dupatta design for Karwa Chauth (करवा चौथ दुपट्टा डिजाइन फोटो): करवा चौथ के लिए अगर आपकी तैयारियां भी एकदम ही ज़ोरो पर हैं, तो बहुत ही स्टाइलिश सुहागिन लुक के लिए आप इस बार अपनी साड़ी, लहंगे या करवा चौथ के सूट के साथ भी ऐसे वाले दुपट्टे कैरी कर सकती हैं। इन दिनों डबल ड्रेप पैटर्न में साड़ी तो लहंगे का खूब ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में अगर आप भी कुछ शानदार सा लुक रिक्रिएट करना चाहती हैं, तो इस करवा चौथ ऐसे दुपट्टे आपके लुक में चार चांद लगा ही देंगे। देखें लेटेस्ट दुपट्टा डिजाइन, करवा चौथ 2024 ट्रेडिशनल दुपट्टा सेट फोटो।
Dupatta Design for Karwa Chauth 2024

Banarasi Dupatta Design
लाल रंग का ये बनारसी हैवी ट्रेडिशनल लुक वाला दुपट्टा आपके सुहागिन लुक के लिए परफेक्ट रहेगा। ऐसे दुपट्टे आप साड़ी के साथ साइड से कैरी भी कर सकती हैं, तो लहंगे और सूट के साथ तो इनका लुक एकदम खिला खिला आएगा ही। इस करवा चौथ ऐसे रॉयल लुक के बनारसी दुपट्टे आपको ट्राई करने ही चाहिए।

Phulkari Dupatta Design
बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और ट्रेडिशनल लुक वाले फुलकारी दुपट्टो की भी बात एकदम निराली ही है। आप ऐसे मल्टीकलर वाले दुपट्टे किसी भी तरह से स्टाइल कर सकती हैं, लुक एकदम खिला खिला ही आएगा। मल्टीकलर के बजाय त्योहार के हिसाब से लाल, गुलाबी तो हरा रंग बेस्ट रहेगा।

Bandhani Dupatta
बांधनी दुपट्टे तो सबसे ज्यादा ट्रेडिशनल लुक देते हैं। जरूर ही इस करवा चौथ आपको भी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और एलिगेंट रॉयल लुक वाले बांधनी रंग बिरंगे दुपट्टे ट्राई करना ही चाहिए। लहंगे के साथ भी ये अच्छे लगते हैं, तो इन दिनों ट्रेंड में चल रहे डबल साइडेड ड्रेप में तो ये साड़ी के साथ खूब सजेंगे।

Sada Saubhagyavati bhava dupatta
करवा चौथ पर एकदम परफेक्ट सुहागिन लुक के लिए तो आपको जरूर ही ये वायरल सदा सौभाग्यवति भव: वाली चुन्नी मंगवा ही लेनी चाहिए। जरूर ही साड़ी, सूट या लहंगे तीनों के साथ ही ये दुपट्टा एकदम जमा ठमा लुक देगा। जरूर ही आपको इस करवा चौथ ये सारी ही लेटेस्ट ट्रेंडी दुपट्टे के डिजाइन्स ट्राई करने चाहिए।
