लाइफस्टाइल

Sorry Shayari, Quotes for Love: जिससे हो बेइंतहां प्यार, उससे कैसी तकरार..प्रेमिका को इस खास अंदाज में कहें सॉरी, झट से दूर होगी नाराजगी सारी

Sorry Shayari, Quotes for Love in Hindi: कई बार हम अपने किसी खास से माफी तो मांगना चाहते हैं लेकिन हमारे पास शब्द नहीं होते। बात जब अपनी प्रेमिका की हो तो उसकी नाराज़गी दूर करने में हम आपकी मदद कर रहे हैं।

Image

Sorry Quotes Shayari for Girlfriend

Sorry Shayari, Quotes, Messages for Girlfriend in Hindi: गलती हर इंसान से होती है। लेकिन इंसान वहीं सही मायने में सही साबित होता है जिसे अपनी गलती का अहसास हो और उस गलती के लिए वह माफी मांगने को तैयार भी हो। हमें ये सोचना चाहिए कि अगर एक माफी से सामने वाले के चेहरे पर मुस्कान बिखर जाए या फिर अगर हमारे सॉरी बोलने से कोई रिश्ता टूटने से बच जाए तो फिर हर्ज ही क्या है। लेकिन कई बार हम अपने किसी खास से माफी तो मांगना चाहते हैं लेकिन हमारे पास शब्द नहीं होते। बात जब अपनी प्रेमिका की हो तो उसकी नाराज़गी दूर करने में हम आपकी मदद कर रहे हैं। अगर जाने-अनजाने में आपने अपनी महबूबा का दिल दिुखा दिया है तो आप उनसे इन संदेश, कोट्स और शायरी के जरिए माफी मांग सकते हैं:

Heart Touching Sorry Messages for Girlfriend

1. झगड़ा तभी होता है जब दर्द होता है,

और दर्द तब होता है जब प्यार होता है.

I Am Sorry Babu

2. छोटी सी गलती के लिए

बड़ी सी माफी मांगते हैं,

आप बड़ा दिल रखके माफ कर दीजिए।

Sorry

I am Sorry Message for Girlfriend

3. यू न रहो तुम हमसे ख़फ़ा,

माफ़ कर दो हमको ज़रा,

गलती किये है मानते है हम,

उस गलती की न दो ऐसी सज़ा।

I am Sorry Dear

4. बहुत उदास है कोई तेरे चुप हो जाने से,

हो सके तो बात कर लो किसी ना किसी बहाने से।

I am sorry

Sorry Quotes for Girlfriend

5. इस दिल को किसी की आहट की आस रहती है

निगाहों को किसी सूरत की प्यास रहती है,

तेरे बिना जिंदगी में कोई कमी तो नहीं,

फिर भी तेरे बिना जिंदगी उदास रहती है.

लौट आओ जान. Sorry and Love U.

6. हम से कोई गिला हो जाए तो सॉरी

आपको याद ना कर पाए तो सॉरी,

वैसे दिल से आपको भूलेंगे नहीं

और हमारी धड़कन ही रुक जाए तो सॉरी..

7. गलती से कोई गलती हो जाए तो Sorry

आने में थोड़ी देर हो जाए तो Sorry

वैसे तो दिल नहीं निकाल पाएंगे तुम्हें

पर हमारी धड़कनें रुक जाएं तो Sorry

Girlfriend Sorry Quotes

8. छोटी छोटी बातों पे नाराज मत हुआ करो

मजाक करता हूँ दिल पर मत लिया करो

क्या पता कितने दिन का है साथ हमारा

जितने भी पल हैं हंस कर साथ जिया करो

Sorry and I Love You.

9. अपने अतीत को एक चिट्ठी लिखना चाहता हूं,

की गयी गलतियों की माफी लिखना चाहता हूं।

छोटी छोटी बातों पर नजर मत हुआ करो,

अगर गलती हो जाए तो माफ़ कर दिया करो।

I am Sorry Jaan

Sorry Shayari for Girlfriend Love

10. मुझे सिर्फ एक चीज की तलाश है,

माफी की जिसकी वजह से वो

रोती रहीं मुझसे दिल लगाने के बाद।

Sorry Janeman

11. माफ कर दो मैं जब तक जिंदा रहूंगा,

उन बातों के लिए मैं शर्मिंदा रहूंगा।

Sorry Baby. Love u So Much

Heart Touching Sorry Quotes for GF

12. माना मुझसे गलती हुई तो माफ़ कर दो ना

छोटी छोटी बातों पर यूं ना रूठो ना।

I am Sorry Babu

जब आपकी नाराज़ प्रेमिका के पास ऐसे संदेश जाएंगे तो निश्चित ही उनका गुस्सा गायब हो जाएगा। आप हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि माफी मांगने से कोई छोटा नहीं होता। बल्कि माफी आपके कद को और भी ऊंचा कर देती है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article