लाइफस्टाइल

Sorry Quotes, Shayari in Hindi: दिल है भारी तो बोल दें सॉरी, मन होगा हल्का और मजबूत होगा रिश्ता, देखें बेस्ट सॉरी कोट्स, मैसेज और शायरी

Sorry Shayari, Quotes in Hindi (सॉरी कोट्स और शायरी): कई बार हम चाहकर भी माफी नहीं मांग पाते क्योंकि हमारे पास शब्द नहीं होते। हम समझ नहीं पाते कि किस तरह से सामने वाले को सॉरी बोले। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपकी मदद कर रहे हैं।

Image

Sorry Shayari, Quotes in Hindi

Sorry Shayari, Quotes, Messages in Hindi: दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है जो परफेक्ट हो। शायद ही कोई ऐसा हो जिसमें कोई कमी ना हो या फिर जिससे कोई गलती ना हो। गलतियां हमारे जीवन अटूट हिस्सा हैं, तभी तो इंसान को गलतियों का पुतला कहा जाता है। गलती करना कहीं से गलत नहीं होता। बस जरूरत है कि हम अपनी गलती को मानें। कई बार ऐसा होता है कि हमें अपनी गलती का अहसास तुरंत हो जाता है और हम माफी भी मांग लेते हैं। लेकिन कई बार हम चाहकर भी माफी नहीं मांग पाते क्योंकि हमारे पास शब्द नहीं होते। हम समझ नहीं पाते कि किस तरह से सामने वाले को सॉरी बोले। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें गलती की माफी मांगने के कुछ बेहतरीन कोट्स और शायरी हिंदी में:

- अपने अतीत को एक चिट्ठी लिखना चाहता हूं,की गयी गलतियों की माफी लिखना चाहता हूं

- हमने सॉरी कहा, मतलब हमको आपसे प्यार है,माफ करके बता दीजिए, आप कितने समझदार हैं

- छोटी छोटी बातों पर नाराज मत हुआ करो,अगर गलती हो जाए तो माफ कर दिया करो!

- आज माफी मांग कर रहूंगा खुद से वादा किया है,जानता हूं, तुझको काफी दर्द दिया है

- हमसे गलती हो गई हो हमें सजा दीजिए, दिल मे इतनी नाराजगी क्यो है बता दीजिए

- मेरी हर खुशी तेरी है और तेरा हर गम मेरा,माफ कर दे जाना, दिल न तोड़ेंगे दोबारा तेरा

- गलती हुई मान हमने लिया,गलत हम हैं जान हमने लिया,अब ना करेंगे कुछ ऐसा जो बुरा लगे आपको,अब ये दिल में ठान हमने लिया

- नाराज क्यूं होते हो किस बात पे हो रूठे,अच्छा चलो ये माना तुम सच्चे हम झूठे

- हम से तुम गुस्सा रहो इस बात में कहां दम है,माफी मांगने से भी ना मानो क्या इतना प्यार कम है

- माफ कर दो मुझे, मिटा दो ये सारे गम,नहीं देख सकता मैं अपने महबूब की आंखें नम

- खोना नहीं चाहता तुम्हें महसूस यह होने लगा है,एक और मौका दे दो सनम,दिल यह अब तुम्हारी याद में खोने लगा है

- यूं न रहो तुम हमसे खफा,माफ कर दो जरा,गलती की है मानते हैं हम,उस गलती की न दो ऐसी सजा

- मानते हैं गलती हो गई आपको याद करने में,लेकिन हम आपको भुला देंगे ये ख्याल दिल से मिटा दीजिए।

- खता हुई तो फिर सजा सुना दो,दिल में इतना दर्द क्यूं है वजह बता दो,

देर हो गयी याद करने में जरूर,लेकिन तुमको भुला देंगे ये ख्याल मिटा दो

अब इतनी प्यार भरी गुजारिश किसको पसंद नहीं आएगी। हमें पूरा यकीन है कि आप इन संदेशों के जरिए किसी से माफी मांगेंगे तो आपको माफी जरूर मिलेगी। ना सिर्फ गिले शिकवे दूर होंगे बल्कि आपके रिश्ते को नई ऊर्जा भी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की। उठाइए मोबाइल और मांग लिजिए माफी।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article