लाइफस्टाइल

Skincare Tips For Teenage Girls: टीन गर्ल्स के लिए बेस्ट हैं ये स्किनकेयर टिप्स, फुंसी-फोड़ों से मिलेगी निजात

Skincare Tips For Teenage Girls: टीनएज में कई सारे हार्मोनल बदलावों के कारण स्किन का हाल बेहाल हो सकता है। ऐसे में इस समय पर गर्ल्स ही नहीं बॉयज की स्किन पर भी एक्ने आदि हो सकता है। तो टीनएज वाले लोग यहां देखें बेस्ट स्किनकेयर टिप्स, जो आपकी स्किन को हैप्पी और हेल्दी रखेंगी।

Image

Skincare Tips For Teen Girls

Skincare Tips For Teenage Girls: किशोरावस्था के दौरान त्वचा की खास देखभाल करना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। उम्र के इस पढ़ाव पर लड़के और लड़कियों दोनों में ही कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिनका असर स्किन पर दिखने लगता है। इस तरह के बदलावों के कारण त्वचा पर मुंहासे, ऑयलीनेस और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि सही देखभाल की जाए, तो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखा जा सकता है। तो अगर आप भी तेलीय स्किन तो फुंसी-फोड़ों से परेशान हो गए हैं, तो टीनएज में ये 3 रामबाण स्किनकेयर टिप्स फॉलो करना आपके लिए बेस्ट हो सकता है। न केवल टीनएज में बल्कि आप ये सिंपल टिप्स क्लीन और क्लियर स्किन के लिए हमेशा ही फॉलो करेंगे तो अच्छा रहेगा।

3 Best Skincare Tips For Teenage Girls

दिन में दो बार चेहरा धोएं

टीनएज के दौरान स्किन बहुत ही ज्यादा ऑयली हो सकती है, जिससे मुंहासे होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, दिन में दो बार (सुबह और रात को) हल्के फेस वॉश से चेहरा धोना चाहिए। इससे गंदगी और एक्स्ट्रा तेल आदि बाहर निकल जाता है। हालांकि इस बात का ख्याल रखें कि, आप अपनी स्किन पर कोई हार्श साबुन या फेस वॉश आदि का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल

कई लोगों को लगता है कि ऑयली स्किन को किसी प्रकार के मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती है। हालांकि ऐसा नहीं है, आपको हर समय अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रखना होता है। ऐसे में आप हर वक्त किसी अच्छे से मॉइश्चराइजर का यूज करें इससे त्वचा की नमी बनी रहेगी और ऑयल भी कंट्रोल में रहेगा।

सनस्क्रीन न भूले

ये बहुत ही काम की स्किनकेयर टिप है जो आपको हर वक्त फ़ॉलो करनी ही चाहिए। धूप से त्वचा को बचाना बहुत जरूरी है। यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं और समय से पहले झुर्रियों का कारण बन सकती हैं। इसलिए, बाहर निकलने से 15-20 मिनट पहले SPF 30+ वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। अगर त्वचा ऑयली है, तो जेल-बेस्ड या मैट फिनिश सनस्क्रीन चुनें।

इन छोटी छोटी स्किनकेयर टिप्स को फॉलों कर हर टीनएज किड्स की स्किन हेल्दी और हैप्पी बनी रहेगी। नहीं तो आपको लंबे समय तक के लिए एक्ने, डल स्किन आदि की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि स्किनकेयर के साथ-साथ पानी खूब पीना, पौष्टिक आहार लेना और अच्छी नींद लेना भी जरूरी है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article