लाइफस्टाइल

Skin Care: स्किन से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करे पील ऑफ फेस मास्क, इन बातों को ध्यान में रखकर करें अप्लाई

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 6, 2023, 11:07 AM IST

गर्मियों में स्किन की देखभाल के लिए आप पील ऑफ फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है।

Image

स्किन से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करे पील ऑफ फेस मास्क

Skin Care: गर्मी के मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट के साथ साथ नेचुरल और घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं। केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स स्किन को डैमेज करते हैं। गर्मियों में स्किन की देखभाल के लिए आप पील ऑफ फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको पील ऑफ फेस मास्क इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताएंगे और साथ ही ये भी बताएंगे कि इसे अप्लाई करते हुए किन बातों का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत है।

कैसे तैयार करें पील ऑफ फेस मास्क?

नारियल तेल और हल्दी का पील ऑफ मास्क

इस फेस पैक तैयार करने के लिए जेलेटीन पाउडर और पानी को एक साथ मिलाकर इसे गर्म करें। इसके बाद पाउडर को पानी में घुल जाने तक के लिए मिलाएं और फिर इसे ठंडा होने दें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें शहद, हल्दी और नारियल तेल को अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए इसे छोड़ दें। जब यह फेस मास्क सूख जाए तो इसे स्किन से निकालें। इस मास्क को हटाने के बाद चेहरे को अच्छी तरह साफ करें और फिर चेहरे पर मॉइश्चराइज लगाएं।

पील ऑफ फेस मास्क लगाने से पहले इन बातों का रखें बेहद खास ध्यान

पील ऑफ मास्क चेहरे पर लगाने से पहले फेस को अच्छे से साफ कर लें और फिर चेहरे पर मास्क अप्लाई करें। वहीं चेहरे पर फेस मास्क लगाने के लिए साफ, सॉफ्ट बालों वाले ब्रश का इस्तेमाल करें। फेस मास्क अप्लाई करने के लिए उंगलियों का इस्तेमाल करने से बचें। इस फेस मास्क को ज्यादा देर तक चेहरे पर लगाकर नहीं रखें। ऐसा करने से स्किन ड्राई हो सकती है। वहीं मास्क हटाने के बाद चेहरे को धोने के लिए गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।

पील ऑफ फेस मास्क लगाने के कमाल के फायदे

इस फेस मास्क को अप्लाई करने से चेहरे को गहराई से साफ करने में मदद मिलती है।

इसके साथ ही इसके इस्तेमाल से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद मिलती है। इससे पिंपल की समस्या भी दूर होती है।

वहीं फाइन लाइन्स की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में पील ऑफ फेस मास्क कारगर है।

पील ऑफ फेस मास्क का इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेट रहती है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article