लाइफस्टाइल

Relationship Tips: इन संकेतों से पहचानें कैसा है आपका रिश्ता, ये हैं अच्छे रिलेशनशिप की पहचान

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 07:15 PM IST

Healthy Relationship: रिश्तों में अगर खटास होने लगे तो इसकी नींव कमजोर होने लगती है। ऐसे में रिश्तों में मिठास होना बहुत ही जरूरी है। कुछ ऐसे कपल्स होते हैं, जिनका रिश्ता सालों-साल तक चलता है। आइए जानते हैं ऐसे हेल्दी रिलेशनशिप का क्या है संकेत?

Image

हेल्दी रिश्ते की क्या है निशानी?

KEY HIGHLIGHTS
  • एक-दूसरे की इज्जत करना हेल्दी रिश्ते की है निशानी
  • एक-दूसरे को समझना अच्छे रिश्ते का है संकेत
  • अच्छे रिश्ते में विश्वास है जरूरी

Healthy Relationship: रिश्तों में मिठास होना बहुत ही जरूरी है। अगर रिश्ता खराब हो जाए तो जिंदगीभर निभाना कठिन हो जाता है। इसके अलावा रिश्तों में बोरियत भी आपकी रिलेशनशिप को खराब कर देती है। ऐसे में अपने रिश्तों को खुशहाल बनाएं। कुछ ऐसे रिलेशनशिप होते हैं, जिसमें सालों-साल तक बोरियत नहीं होती हैं। साथ ही ऐसे कपल्स की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं, जिससे अच्छे रिलेशनशिप की पहचान की जा सकती है। आइए जानते हैं कैसे पहचानें अपका रिलेशनशिप है खुशहाल?

हेल्दी रिलेशनशिप की क्या है पहचान?

एक-दूसरे की इज्जत

किसी भी रिश्ते में एक-दूसरे की इज्जत करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप एक-दूसरे की बात सुनते हैं या फिर एक-दूसरे का कद्र करते हैं, तो समझ जाएं कि आप एक हेल्दी रिलेशनशिप में हैं। वहीं, अगर आपके रिश्तों में इज्जत और एक-दूसरे के प्रति कद्र नहीं है, तो समझ जाएं कि आपके रिश्ते की नींव कमजोर हो रही है। ऐसे में अपने रिश्तों में इज्जत बनाएं रखें।

विश्वास है जरूरी

किसी भी रिश्ते में विश्वास जरूरी है। चाहे आपका रिश्ता किसी भी तरह से जुड़ा हो, लेकिन एक-दूसरे के ऊपर विश्वास होना बहुत ही जरूरी है। अगर आप अपने पार्टनर पर शक या फिर गलतफहमी रखते हैं तो इससे समझ जाएं कि आपका रिश्ता बहुत ही जल्द खराब होने वाला है। वहीं, जो कपल्स एक-दूसरे पर विश्वास करते हैं, उनका रिश्ता सालों-साल तक गहरा होता है।

एक-दूसरे को समझना

अगर आप अपने पार्टनर को अच्छी तरह समझते हैं तो यह एक हेल्दी रिश्ते की निशानी हो सकती है। कई कपल्स सालों-साल तक एक-दूसरे को समझ नहीं पाते हैं, जो आगे चलकर उनके रिश्ते को खराब कर सकता है। इसलिए अगर आप अपने रिश्ते को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article