लाइफस्टाइल

Screen Time Control Tips: डिनर के समय मोबाइल बंद रखें, अपनापन ही नहीं बढ़ेगा, मन को शांति भी मिल सकेगी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 12:12 AM IST

Screen Time Control Tips: आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। इन कारणों में लगातार बढ़ता स्क्रीन टाइम भी है। इन दिनों अधिकतर लोग अपने दिन का आधे से भी अधिक समय मोबाइल या फिर लैपटॉप में गुजारता है, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियां होती हैं। हम में से कई लोग ऐसे हैं, जो खाने के समय में भी मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं स्क्रीनटाइम कम करने के लिए क्या करें?

Image

खाते समय मोबाइल देखना हो सकता है घातक, जानें कैसे करें स्क्रीन टाइम कम

KEY HIGHLIGHTS
  • खाने के स्वाद पर करें फोकस
  • खाते समय मोबाइल रखें दूर
  • दिन के बचे हुए समय में परिवार के साथ करें बात

Screen Time Control Tips: आधुनिक समय में लोगों के लाइफस्टाइल में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल रहा है। हम में से अधिकतर लोग ऐसे हैं, जो दिन का आधे से भी अधिक समय मोबाइल और लैपटॉप में गुजारते हैं। लंबे समय तक मोबाइल और लैपटॉप को देखना, कई तरह की समस्याओं को बढ़ाने का कारण हो सकता है। हद तो इस बात कि है कि, आजकल लोग खाना खाते समय भी मोबाइल को अपने हाथों से साइड रखना पसंद नहीं करते हैं। क्या आपको भी इस तरह की आदत है? अगर हां, तो आज ही इस बुरी आदत को छोड़ें। अगर आप ऐसा नहीं कर रहे हैं तो इससे आप कई चीजों से दूर हो रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस विषय के बारे में-

क्यों खाते समय लोग मोबाइल यूज करते हैं?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोगों का मानना है कि बिना किसी डिस्ट्रेक्शन के खाना खाने से काफी ज्यादा बोरियत महसूस होती है। ऐसे में लोग खाते समय अपने फोन में पसंदीदा प्रोग्राम लगाकर खाना खाते हैं, जिससे उन्हें खाने में मन लगे। मोबाइल और टीवी में खाते समय लोग अपनी पंसद के हिसाब से अलग-अलग चीजों को देखते है। लेकिन क्या ऐसा करना सही है? आइए जानते हैं?

खाते समय मोबाइल और टीवी देखने से होने वाली परेशानियां

  • मोटापा बढ़ने की संभावना
  • पेट से जुड़ी परेशानी होने का खतरा
  • पेट में दर्द और मरोड़
  • जरूरत से अधिक खाना
  • परिवार से दूरी बढ़ना, इत्यादि
Men Grooming Tips: वेडिंग या पार्टी में दिखना चाहते हैं सबसे अलग और अट्रैक्टिव? अपनाएं ये 5 ग्रूमिंग टिप्स

स्क्रीन टाइम को कम करने के क्या हैं उपाय?

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ऐना लेम्बके के अनुसार, हमें अपने स्क्रीन टाइम को कम करना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आप कुछ आसान से तरीकों को अपना सकते हैं।

  • फोन में बहुत ऐप या गेम्स न रखें, सिर्फ ऑफिशियल काम में लें और अपनों से संपर्क के लिए ही फोन का इस्तेमाल करें।
  • अपने स्क्रीन टाइम को फिक्स करें, ताकि अधिक समय बढ़ने पर आप चीजों को कंट्रोल कर सकें। इसके लिए डेली लिमिट टाइमर लगाएं।
  • खाते समय अपने परिवार के लोगों के साथ बातें करें, फोन को दूर रखें। इससे आपसी प्यार बढ़ेगा।
  • खाते समय फोन को फ्लाइट मोड़ पर रखें। खाने के स्वाद पर फोकस करें।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए स्क्रीन टाइम को कम करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप लंबे समय तक टीवी, लैपटॉप या मोबाइल देखते हैं, तो इससे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि, दिन का बचा हुआ समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताएं, इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article