बालों को स्टाइल करने और पार्टी में स्टाइलिश लुक्स पाने के लिए लड़के लड़कियां हेयर स्ट्रेटनर का खूब इस्तेमाल करते हैं। ये बालों को स्टाइल तो जरूर कर देता है लेकिन इससे बालों को काफी नुकसान भी पहुंचता है। हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते हैं लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि ये बालों को काफी डैमेज कर देता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं हेयर स्ट्रेटनर के इस्तेमाल के क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।
हेयर स्ट्रेटनर से बालों को होते हैं ये नुकसान
बालों का रूखापन और बेजान होना
हेयर स्ट्रेटनर से निकलने वाली गर्मी बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल को डैमेज कर देती है, जिससे बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। रूखे, बेजान और कमजोर बाल अजीब से दिखने लगते हैं।
बालों का झड़ना
लगातार हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने से बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। ये हेयरफॉल होने के सबसे बड़ा कारण होते हैं। इसके ज्यादा इस्तेमाल से आप गंजेपन का भी शिकार हो सकते हैं।
दोमुंहे बाल
हेयर स्ट्रेटनर का ज्यादा इस्तेमाल करने से बाल दोमुंहे हो जाते हैं। जब बालों को हाई टेम्परेचर पर बार-बार स्ट्रेट किया जाता है, तो उनकी ऊपरी लेयर कमजोर हो जाती है और बाल जल्दी टूटने लगते हैं। इससे दो मुंहे बाल निकलते हैं।
बालों का रंग का फीका होना
अगर आपके बालों को रंग किया गया है, तो हेयर स्ट्रेटनर रंग को फीका कर सकता है। इतना ही नहीं हेयर स्ट्रेटनेर के इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ भी रूक जाती है।
