Shweta Tripathi Skin Secret (श्वेता त्रिपाठी स्किन सीक्रेट): मसान-मिर्जापुर जैसे शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहीं श्वेता त्रिपाठी अपने काम के साथ अपनी सुंदरता के लिए भी सुर्खियों में रहती है। 40 की उम्र में भी श्वेता 30 से एक दिन ज्यादा नहीं लगती हैं। कई लोगों का सवाल होता है कि, कैसे श्वेता की स्किन नेचुरली इतनी ग्लोइंग, बेदाग और टाइट है। तो बता दें कि इस ग्लोइंग स्किन का राज है उनकी लाइफस्टाइल और स्किनकेयर रूटीन है। श्वेता ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर निर्भर करने से ज्यादा इस बात पर ध्यान देती हैं कि, वो अपनी बॉडी में क्या चीज डाल रही हैं और उसका असर उनकी स्किन तो हेल्थ पर कैसा रहेगा।
ये है श्वेता का सीक्रेट स्किनकेयर
आपने भी अक्सर ही ये सुना होगा कि, आप जैसा खाते हैं आपकी स्किन उसी चीज को रिफ्लेक्ट करने लगती है। श्वेता भी इसी स्किन मंत्रा को फॉलों करती हैं। उनके लिए अच्छा स्किन उनकी अच्छी डाइट, एक्सरसाइज और सोच ही है। श्वेता को घर का बना सिंपल खाना बहुत अच्छा लगता है, और अब वे शुद्ध शाकाहारी डाइट लेती हैं।
श्वेता का मानना है कि, अगर आप स्ट्रेस में हैं या अच्छा नहीं खा रहे हैं या फिर एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं। तो फिर चाहे आप महंगे से महंगे स्किनकेयर ब्यूटी प्रोडक्ट्स क्यों न यूज कर लें आपकी स्किन तो बालों का हाल बुरा ही रहेगा। ऐसे में अच्छा रूटीन, डाइट और देसी मिनिमल स्किनकेयर असरदार हो सकता है।
स्किन के लिए करती हैं ये काम
ग्लोइंग स्किन के लिए श्वेता मॉइश्चराइजिंग पर विश्वास करती हैं। हाल ही में उन्होने खुद 30 दिन वाला स्किनकेयर रूटीन का चैलेंज दिया था। जिसके अनुसार वे क्लीजिंग और हाइड्रेशन पर खास दे रही थीं।
श्वेता के शानदार स्किनकेयर का एक हिस्सा देसी घरेलू नुस्खे भी हैं। वे ऑयल पुलिंग करती हैं, और देसी घर पर बनाएं हुए फेस मास्क लगाती हैं। जिसमें वे संतरे के छिलके तो मूंग दाल का भी इस्तेमाल करती हैं।
ये दो चीजें मुख्य
श्वेता के स्किनकेयर में ऑयल पुलिंग काफी अहम हिस्सा निभाती है। ऑयल पुलिंग एक प्राचीन आयुर्वेदिक अभ्यास है जिसमें मुँह में खाने योग्य तेल (जैसे नारियल या तिल का तेल) को कुछ मिनट तक घुमाया जाता है, और फिर थूक दिया जाता है।
इसी के साथ श्वेता स्किन फास्टिंग करती हैं। जिसके अनुसार वे शूटिंग के बाद मेकअप प्रोडक्ट्स लगाने से बचाव करती हैं। वे केवल बेसिक क्लीजिंग करती हैं। वहीं रोजाना तौर पर वे हैवी मेकअप नहीं लगाती हैं, केवल मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन, ब्लश यूज करती हैं। स्किन फास्टिंग के जरिए वे स्किन को सांस लेने का मौका देती हैं, और नेचुरल स्किन को फ्लॉन्ट करती हैं।
