लाइफस्टाइल

श्वेता तिवारी की यंग एंड ग्लोइंग स्किन का राज है ये फेस पैक, 44 की उम्र में 24 सी निखरी त्वचा के लिए इस तरह करती हैं इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 2, 2025, 03:49 PM IST

श्वेता अपनी स्किन की चमक को बरकरार रखने के लिए महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। उनका मानना है कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स स्किन को डैमेज करते हैं। ऐसे में वो घरेलू नुस्खे अपनाकर अपनी सुंदरता को बरकरार रखती हैं।

Image

श्वेता तिवारी की दमकती त्वचा का राज (Image: Instagram)

श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हैं। वो अपनी खूबसूरती और लुक्स को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी बेदाग और निखरी त्वचा का हर कोई दीवाना है। 44 साल की उम्र में उनकी स्किन काफी ग्लो करती है। उन्हें देखकर उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। फैंस अक्सर जानना चाहते हैं कि श्वेता तिवारी की ग्लो करती स्किन का राज क्या है। तो चलिए जानते हैं 44 साल की उम्र में श्वेता तिवारी की स्किन इतनी ग्लो कैसे करती है।

श्वेता तिवारी की दमकती त्वचा का राज

श्वेता अपनी स्किन की चमक को बरकरार रखने के लिए महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। उनका मानना है कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स स्किन को डैमेज करते हैं। ऐसे में वो घरेलू नुस्खे अपनाकर अपनी सुंदरता को बरकरार रखती हैं।

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक से करती हैं देखभाल

श्वेता तिवारी अपनी स्किन की देखभाल के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। यह उनकी त्वचा को टाइट, फ्रेश और यंग बनाए रखता है।

फेस पैक बनाने के लिए सामाग्री

  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 चम्मच दही या कच्चा दूध
  • 1 चम्मच गुलाबजल
  • 2 चुटकी हल्दी
  • 1 चम्मच चंदन पाउडर

कैसे बनाएं फेस पैक

फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी को पानी में भिगोकर 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसमें दही/दूध, गुलाबजल, हल्दी और चंदन पाउडर मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं औ 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

इसेक अलावा श्वेता अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखने की भी कोशिश करती हैं। इसके लिए वो ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं। यही वजह है कि वो दिनभर में 8–10 गिलास पानी पीती हैं। पानी चेहरे को अंदर से हाइड्रेट रखता है और नैचुरल ग्लो लाता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article