लाइफस्टाइल

Bhai Behan Shayari For Rakhi 2024: इस रक्षाबंधन अपने भाई-बहन को भेजें प्यार, देखें दिल को छू लेने वाली राखी स्पेशल शायरी हिंदी में

Shayari On Brother-Sister Bond: आज रक्षाबंधन का त्योहार है। दुनिया में सबसे अनोखा रिश्ता भाई और बहन का होता है। दिनभर एक दूसरे से लड़ते और फिर एक दूजे तो मनाते रहते हैं। उम्र चाहे जितनी भी हो, लेकिन इस रिश्ते का प्यार कभी कम नहीं होता। आज हम आपके लिए भाई-बहन के इसी रिश्ते पर कुछ चुनिंदा खूबसूरत शायरी लेकर आए हैं।

Image

Bhai Behen Ki Shayari Hindi Mein

Shayari On Brother-Sister Bond (भाई-बहन पर शायरी): आज रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार है है। ये खास दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। रक्षाबंधन के दिन जब एक बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है तो भाई भी पूरी जिंदगी बहन की रक्षा और उससे प्रेम करने का वादा करता है। वैसे प्रेम का वादा करने की जरूरत नहीं भी है क्योंकि ये रिश्ता धागों से ज्यादा दिल से जु़ड़ा होता है। भाई-बहन बचपन से ही लड़ते-झगड़ते हैं और फिर एक दूसरे के लिए जान छिड़कते हैं। नोंक-झोंक और प्यार से बने इस रिश्ते की मिठास को अगर आप शब्दों में पिरोना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर देते हैं। यहां हम खास आपके लिए राखी स्पेशल हिंदी शायरी लेकर आए हैं, जो आप भाई-बहनों के बंधन को शब्दों में बयां करता है।

RakshaBandhan Shayari/ Shayari On Brother Sister/ Sibling Shayari In Hindi/ Bhai Behen Shayari-

1) खुशनसीब है वो बहन जिनके सिर पर भाई का हाथ होता है,

चाहे कैसे भी हालात हो,

ये भाई बहन का रिश्ता साथ होता है |

2) तू मेरी परछाई तो पहचान है मेरी,

सुन मेरे भाई तू जान है मेरी।

3) आज दिन बहुत खास हैं,

बहन के लिए कुछ मेरे पास है,

उसके सुकून के खातिर ओ बहना,

तेरा भाई हमेशा तेरे आस-पास है।

4) है यह कच्चे धागों का बंधन,

टूट के भी कभी नहीं टूट पायेगा,

बंधेगी राखियां सूनी कलाई पर,

और तिलक माथे पर सज जाएगा,

है ये बंधन एक विश्वास का,

जिंदगी भर साथ निभाएगा।

हैप्पी रक्षाबंधन।

5) चंदन का टीका, रेशम का धागा,

सावन की सुगंध, बारिश की फुहार,

भाई की उम्मीद, बहना का प्यार,

मुबारक हो आपको रक्षाबंधन का त्यौहार।

6) बातें कम हो जाए लेकिन प्यार कभी कम मत करना,

बेशक जी भर के लड़ लेना मुझसे,

लेकिन साथ मेरा कभी मत छोड़ना मेरे भाई।

7) कच्चे धागों से बनी डोर है राखी,

प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी,

भाई की लम्बी उम्र की दुआ है राखी,

बहन के प्यार का प्रतीक है राखी।

8) बहन के बिना जिंदगी सुनी सी लगती है,

भाई के साथ सब कुछ खुशियों से भरा सी लगता है।

9) खुशकिस्मत होती है वो बहन,

जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है,

हर परेशानी में उसके साथ होता है,

लड़ना-झगड़ना फिर प्यार से मनाना,

तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है।

10) जो कभी तोड़ने से ना टूटे ऐसा रिस्ता होता है,

जो दूर रहकर कभी प्यार कम न हो,

वो बस एक भाई - बहन का रिश्ता होता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article