शनाया कपूर ने सेट किया नया ट्रेंड, ब्लेजर को ऐसे पहना की देखते रह गए सब
- Authored by: अवनी बागरोला
- Updated Dec 10, 2025, 02:02 PM IST
शनाया कपूर ने हाल ही में एक यूनिक पैंटसूट वाले लुक में अपनी शानदार फोटोज शेयर की। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की बहन का ये बॉसी और स्टाइलिश लुक काफी पसंद किया जा रहा है। इस लुक में उन्होने ट्रेडिशनल ब्लेजर को खास फ्यूजन के साथ पहना। देखें इस लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -
Shanaya Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर ही अपने लुक्स तो फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री शनाया कपूर ने भी कुछ ऐसा ही किया। शनाया ने अपने नए लुक से पैंटसूट को एक यूनिक और हॉट रूप दिया है। उनके इस लुक ने फैशन प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें उन्होंने मॉडर्न, फॉर्मल तो क्सालिक लुक वाले पैंटसूट को एक आकर्षक और यूनिक ट्विस्ट दिया है। शानाया का यह लुक न केवल स्टाइलिश है, बल्कि इसमें एक अलग ही क्लास भी झलक रहा है।
बेज पैंटसूट का जादू
शनाया ने एक बेज रंग का पैंटसूट पहना है, जिसमें ब्लेजर उनके लुक का मुख्य आकर्षण है। यह ब्लेजर उनकी फिजिक को काफी ज्यादा कॉम्पलीमेंट कर रहा है। इस ब्लेजर पैंटसूट की सबसे खास बात यह है कि इसकी कमर का कटआउट वाला डिजाइन काफी यूनिक है। जिसे उन्होने एक बेल्ट के साथ अटैच किया हुआ है। इस लुक ने ट्रेडिशनल ब्लेजर में स्टाइल का तड़का लगा दिया है।
इस ब्लेजर के साथ, उन्होंने चौड़ी बैगी पैंट पहनी हैं जो लंबाई एंकल के नीचे तक की थी। ये पैंट बहुत ही कूल और कम्फर्टेबल लग रही थी, और ब्लेजर के साथ भी काफी अच्छे से जा रही थी। खासतौर से पैंट का सिंपल लुक ब्लेजर के ग्लैम को हाइलाइट कर रहा है।
सिंपल लेकिन यूनिक स्टाइलिंग
शनाया ने इस लुक को काले चश्मे और मिनिमल मेकअप के साथ स्टाइल किया है। उनके होंठों पर हल्की सी चमक है और आंखों के चारों ओर हल्का सा हाइलाइटर है। उन्होंने अपने बालों को मिडिल पार्टीशन करके सॉफ्ट कर्ल्स के साथ खुले अंदाज में स्टाइल किया था। इसके अलावा, उन्होंने छोटे काले इयररिंग्स और एक छोटी अंगूठी पहनी है, जिससे उनका लुक साफ और क्लासी बना है। काले जूतों के साथ यह लुक पूरा हुआ है।
कट-आउट ब्लेजर का ट्रेंड

Cut Out Blazer Trend
कट-आउट ब्लेजर लंबे समय से फैशन मार्केट में ट्रेंड कर रहा है। शनाया का यह लुक न केवल बॉसी और स्ट्रांग नहीं है, बल्कि इसमें एक फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने की भावना भी है। यह ट्रेंड केवल शनाया तक सीमित नहीं है, अन्य अभिनेत्रियों जैसे कृति सेनन और शिल्पा शेट्टी ने भी इस ट्रेंड को अपनाया है।
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल