लाइफस्टाइल

सर्दी का स्वाद: शकरकंद का हलवा कैसे बनता है? आटे और गाजर की जगह सर्दियों में खाएं शकरकंद का हलवा, नहीं लगेगी ठंड तो बनी रहेगी एनर्जी

Winter Special Food (Shakarkandi Ka Halwa Recipe): देशभर में ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है। लोग अब शॉल-स्वेटर में नजर आने लगे हैं। हालांकि, ठंड में लोगों के सिर्फ कपड़े ही नहीं खानपान में भी काफी बदलाव होता है। इस मौसम में लोग शकरकंद खाना खूब पसंद करते हैं। इसकी तासीर भी गर्म होती है। तो आज हम आपके लिए शकरकंद के हलवे की खास और सबसे आसान रेसिपी लेकर आए हैं।

Image

shakarkand ka halwa indian style easy recipe in hindi

Winter Special Food (Shakarkandi Ka Halwa Recipe): सर्दियों का मौसम अपने साथ सिर्फ शॉल-स्वेटर ही नहीं टेस्टी टेस्टी खाना भी लेकर आता है। जैसे बारिश के मौसम में पकौड़े की डिमांड बढ़ जाती है, ठीक वैसे ही ठंड आते ही पराठा, हलवा और अचार पर लोग टूट पड़ते हैं। सर्दियों में गर्मागर्म हलवा खाने का अपना ही मजा है। वैसे तो ज्यादातर लोग हलवे के नाम पर आटा, सूजी या फिर गाजर का हलवा ही खाते हैं। लेकिन आज हम आपको शकरकंद के हलवे के बारे में बता रहे हैं। शकरकंद का हलवा स्वाद में नंबर वन और सेहत के लिए वरदान है। असल में शकरकंद की तासीर जो गर्म होती है तो इसे खाने से आपकी बॉडी में भी गर्माहट बनी रहती है और आप सर्दी से सुरक्षित रहते हैं। तो चलिए यहां जानते हैं शकरकंद का हलवा आखिर बनता कैसे है।

शकरकंद का हलवा बनाने की सामग्री-

1) शकरकंद - 250 ग्राम

2) चीनी - 100 ग्राम

3) देसी घी - 100 ग्राम

4) काजू - 10

5) बादाम - 10

6) पिस्ता - 10

7) दूध - 1/2 कप

8) इलायची पाउडर - 1 टी स्पून

9) केसर - 5 (दूध में भीगोए हुए)

10) पानी

शकरकंद का हलवा बनाने की विधि-

शकरकंद का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को उबालकर उसे अच्छे से छिल लें। आपको इन उबाले हुए शकरकंद को मैश भी करना है। अब आपको एक पैन में देसी घी गर्म करके उसमें मैश की हुई शकरकंद डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। अब इसी पैन में आधा कप दूध और पानी मिलाएं। इसे तबतक चलाएं जबतक ये कम न होने लगे। इसके बाद आपको इसी पैन में चीनी डालनी है। फिर इलायची पाउडर भी मिक्स कर देना है। आखिर में केसर के कुछ धागे और कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालें। आपका शकरकंद का हलवा तैयार है। इसे आप सर्दियों में किसी भी वक्त एंजॉय कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article