लाइफस्टाइल

सर्दी का स्वाद: घर पर कैसे बनाएं मूली के पराठे? बेलने में कभी नहीं फटेंगे, जानें मूली पराठा बनाने का सही तरीका और कुछ खास टिप्स

Winter Food (Mooli Paratha Recipe): सर्दियों के मौसम में मूली के पराठे क्या कमाल लगते हैं। हालांकि, जितने टेस्टी ये होते हैं, उतने ही मुश्किल उन्हें बनाना भी है। मूली के भरवां पराठे अक्सर फट जाते हैं। आज हम आपको मूली के पराठे बनाना सीखाएंगे, जिससे आपके पराठे एकदम ढाबा स्टाइल बनेंगे।

Image

mooli paratha easy recipe in hindi

Winter Food (Mooli Paratha Recipe): सर्दियों में सुबह नाश्ते में गर्मा गर्म पराठे, चटनी, दही और अचार मिल जाए तो पूरा दिन बिंदास जाता है। इस मौसम में कई तरह के पराठे बनते हैं। आलू पराठा के लेकर मटर पराठा तक की डिमांड बढ़ जाती है। लेकिन मूली पराठा की तो बात ही अलग है। मूली पराठा जो एक बार खा ले वो इसका फैन बन जाता है। हालांकि, ये स्वाद में जितने बेहतरीन होते हैं बनाने में उतने ही मुश्किल। सबसे ज्यादा दिक्कत तो मूली पराठा को बेलने में आती है, क्योंकि ये बेलते हुए ही फट जाते हैं। आज हम आपको मूली पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे और साथ ही बताएंगे कुछ खास टिप्स। हमारी बताई रेसिपी और टिप्स को फॉलो करेंगे तो आपको घर में ही ढाबा स्टाइल मूली का पराठा खाने को मिलेगा।

मूली पराठे बनाने की सामग्री-

आटा- 4 कप

मूली- 2 कद्दूकस किया हुआ

अदरक- 1 टुकड़ा कटा हुआ

धनिया पत्ती- कटी हुई 1 बड़ा चम्मच

नमक- स्वादानुसार

भुना जीरा पाउडर- आधा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच

अजवायन- 1/4 छोटा चम्मच

हरी मिर्च- 2-3 कटी हुई

घी या तेल- पराठा सेकने के लिए

मूली पराठा बनाने की विधि-

  • मूली पराठा बनाने के लिए सबस पहले बाजार से ताजी मूली लेकर आएं और इसे अच्छी तरह से साफ करके कद्दूकस कर लें।
  • अब आटा में थोड़ा सा तेल और नमक डालकर मिक्स करें। इस आटे में हल्का हल्का पानी डालते हुए इसे गूंद लें।
  • अब अदरक, हरी धनिया पत्ती, हरी मिर्च को बारीक काटकर अलग रख दें।
  • कद्दूकस किए हुए मूली से पानी खूब छोड़ेगा, क्योंकि मूली में पानी की मात्रा अधिक होती है। पानी अच्छी तरह से हाथों से दबा-दबा कर निकाल लें वरना पराठा सही से नहीं बन पाएगा।
  • अब इस कद्दूकस हुए मूली को एक अलग बर्तन में डाल दें। इसमें हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अदरक, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। पराठे के लिए स्टफिंग की सामग्री तैयार है।
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। एक लोई को हाथों से गोलाकर बनाते हुए बीच में तैयार मूली का भरावन डाल दें। इसे अच्छी तरह से धीरे-धीरे बेल कर गोल शेप दें।
  • अब गरम तबे पर पहले थोड़ा तेल लगा लें और पराठा डाल दें। पराठे को मीडियम फ्लेम पर पलट पलट कर हल्का ब्राउन होने तक सेक लें।
  • अब इसी तरह सारे मूली के पराठे बनाकर तैयार कर लें। इस तरह बनाने पर एक भी पराठा फटेगा नहीं।
  • गरमा गरम मूली के परांठे को हरे धनिये की चटनी, सॉस और अचार के साथ परोसे।

ध्यान दें-

मूली पराठा का आटा बहुत गीला या सख्त ना गूंदें। इतना ही नहीं, जब पराठे के लिए स्टफिंग तैयार हो तो आप चाहें तो मूली को भूनकर भी भरावन तैयार कर सकते हैं। इससे पानी भी अच्छी तरह से सूख जाएगा। इसके अलावा मूली के पराठे को ज्यादा पतला नहीं बेलता चाहिए, इससे ये फटने लगते हैं, हमेशा एक समान और रोटी जितनी मोटाई ही रखें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article