लाइफस्टाइल

Shahrukh Khan, Motivational Quotes, Success Mantra: गोली की रफ्तार से सफलता चूमेगी कदम, अगर मान ली SRK की ये बातें, कहलाएंगे किंग

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 25, 2024, 07:09 AM IST

Shahrukh Khan, Motivational Quotes, Success Mantra In Hindi: शाहरुख खान की गिनती दुनिया के सबसे सफल अभिनेताओं में की जाती है। हालांकि उनका यहां तक का सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने काफी संघर्षों का सामना कर ये मुकाम हासिल किया है। ऐसे में यहां जानें उनकी सफलता का राज।

Image

Shahrukh Khan, Motivational Quotes

Shahrukh Khan, Motivational Quotes, Success Mantra In Hindi: किंग खान यानी शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई है। उनकी कामयाबी की गूंज देश-विदेश तक गूंजती है। शाहरुख को बड़ी तादाद में लोग चाहते हैं। उन्हें बॉलीवुड का बादशाह भी कहा जाता है। शाहरुख खान ने अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी है। हालांकि उनके सफलता तक पहुंचने का सफर इतना आसान नहीं रहा है। उन्होंने काफी संघर्षों का सामना कर ये मुकाम हासिल किया है। उनकी गिनती दुनिया के सबसे अभिनेताओं में की जाती है। शाहरुख खुद सफल होने के साथ साथ युवाओं को भी अपनी बातों से मोटिवेट करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए शाहरुख के कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको सफलता की ऊंचाईयों तक पहुंचाने का काम करेगी।

Shahrukh Khan, Motivational Quotes, Success Mantra In Hindi

1. सक्सेस अच्छी टीचर नहीं है, बल्कि फेलियर हमें हंबल बनाता है।

2. आप जो भी कर रहे हैं, उसे एक बार करें, फिर एक बार और करें, और भी ज्यादा फोकस से। अभ्यास से सब कुछ आसान लगने लगेगा। मेहनती बनो, अपने हर काम को पहला काम समझो।

3. दुनिया में सिर्फ एक धर्म है कड़ी मेहनत।

4. आपको अपने अंदर के सीक्रेट्स अपनी मां को और डर अपने पिता को बताने चाहिए। मेरे पास दोनों नहीं हैं, इसलिए मैं इसे अपनी एक्टिंग पर ही निर्भर करता हूं।

5. नॉर्मल जैसी चीज यहां कुछ नहीं है। नॉर्मल सिर्फ लाइफलेस का दूसरा नाम है।

6. अपने डर को ऐसा बक्सा न बनने दें जिसमें आप बंद हों। उसे खोलें, महसूस करें, और डर को अपने सबसे बड़ी हिम्मत में बदल दें जिसे करने में आप सक्षम हैं।

7. जो चीज आपको पीछे खींच रही है, वो तब तक दूर नहीं होगी जब तक कि आप खड़े न हों और उसके अपोजिट डायरेक्शन मे अपना रास्ता बनाना शुरू न कर दें। रोना बंद करो और चलना शुरू करो।

8. अगर आप कुछ नया करने के लिए चार्जअप नहीं हैं, अगर आपमें जोश नहीं है, आपके पेट में वो आग नहीं है तो आप कुछ नहीं कर सकते।

9. ऐसा समय भी आएगा, जब आपके मुताबिक चीजे नहीं होंगी, लेकिन पैनिक नहीं होना। शर्मिंदगी से आप इससे बच जाएंगे, लेकिन आपको बस एक और स्टेप लेना है, इससे आगे बढ़ना है।

10. मुझे एहसास हुआ कि जरूरत को पूरा करने के लिए चीजों का हमेशा फंक्शनल होना जरूरी नहीं है। कभी-कभी जब चीजें टूट जाती हैं, तो सबसे बड़ी क्रिएटिविटी उनके टुकड़ों से निकलती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article