लाइफस्टाइल

Oil Massage for Skin: ठंड के मौसम में लगाना है खूबसूरती में चार चांद, तो इन नेचुरल ऑयल्स से करें मसाज

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 04:37 PM IST

Oil Massage for Skin: चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में तेल अद्भुत असर दिखाते हैं। इनकी मसाज करने से त्वचा को संतुलित रखा जा सकता है और स्किन के पीएच को भी बनाए रखने में भी ऑयल मसाज से मदद मिलती है। इन्हें उपयोग में लाने से त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखा जा सकता है।

Image

सर्दियों में इन नेचुरल तेलों से मसाज करके खूबसूरती में लगाएं चार चांद ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ठंड के मौसम में जरूर करें इन तेलों से त्वचा की मालिश
  • स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए खास तेलों की मसाज फायदे दे सकता है
  • स्किन के पीएच को मेंटेन रखने में मदद कर सकता है ऑयल मसाज

Oil Massage for Skin: सर्दियों के दस्तक देते ही त्वचा और होंठ फटने लगते हैं। ‌ठंड का असर हमारे सेहत के साथ-साथ स्किन पर भी होने लगता है , जिसकी वजह से स्किन से जुड़ी कई परेशानियां देखने को मिलती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, खूबसूरती बढ़ाने वाले प्राकृतिक तेल को मसाज के रूप में इस्तेमाल करने से चेहरे की चमक बनी रहती है। इसके साथ ही झुर्रियों से भी छुटकारा मिल सकता है। स्किन केयर रूटीन में चेहरे के लिए कुछ तेल की मसाज कितनी महत्वपूर्ण हैं, इसके बारे में जानना जरूरी है। तो जान लेते हैैं कि कौन-कौन से प्राकृतिक तेलों की मालिश त्वचा की चमक को बढ़ा सकती है।

आर्गन ऑयल (Argan oil)

पारंपरिक रूप से इस तेल का इस्तेमाल स्किन, नाखूनों और बालों के हेल्थ को सुधारने के लिए किया जाता रहा है। इसमें विभिन्न लाभकारी विटामिन और गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को चमकदार हेल्थ को बढ़िया बनाने में योगदान देते हैं।

बादाम का तेल (Almond Oil)

सर्दियों के मौसम में बादाम का तेल लाभकारी माना जाता है। त्वचा पर इस तेल से मसाज करने से सॉफ्टनेस बनी रहती है । वहीं, बादाम का तेल आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए भी कारगर होता है। चमकती त्वचा के लिए रोजाना रात को बादाम ऑयल मसाज अच्छा रिस्पॉन्स दे सकता है।

नारियल तेल की मसाज (Coconut Oil)

नारियल के तेल को स्वास्थ्य लाभ के लिए सालों से उपयोग में लाया जा रहा है। इस तेल से शरीर के किसी भी अंग की मसाज की जा सकती है और यह एक अच्छे मॉइस्चुराइजर की तरह कार्य करता है। जिन लोगों की स्किन बेहद रूखी रहती है या इंफेक्शन के डर से क्रीम ना लगाने वाले भी कोकोनट ऑयल को बेस्ट ऑप्शन बना सकते हैं।

त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखने के लिए प्राकृतिक तेल बेहतर विकल्प माने जाते हैं, जिन्हें स्किन पर लगाने से यह मॉइस्चुराइज होती है और सर्दियों में केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की जगह इन तेलों की मसाज करना बेहतर साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article