Selfie Personality: युवा हो या फिर बजुर्ग, आजकल सभी लोगों में सेल्फी लेने का क्रेज काफी बढ़ गया है। शानदार कैमरा वाले मोबाइल फोन्स ने इस क्रेज को बूस्ट देने का काम किया है। आज के समय में लगभग सभी लोग मोबाइल से सेल्फी क्लिक करते ही उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर देते हैं। सेल्फी लेने का हर किसी का अलग-अलग अंदाज होता है। ज्यादातर लड़कियां जहां पाउट सेल्फी लेना पसंद करती है, वहीं लड़के अपने स्टाइल को दिखाने वाली सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग हंसते हुए और तो कुछ बैकग्राउंड पर फोकस करने वाली सेल्फी लेना पसंद करते हैं। आज के समय में सेल्फी कल्चर सोशल मीडिया पर खुद को पेश करने का एक पॉपुलर तरीका बन गया है।
हो सकता है कि आप भी सेल्फी लेना पसंद करते हों, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेल्फी लेने का तरीका पर्सनालिटी को दिखाता है। जब आप सेल्फी लेते हैं तो आप किस तरह का भाव देने की कोशिश करते हैं और किस एंगल से पोज देते हैं यह काफी मायने रखता है। आइए जानते हैं सेल्फी स्टाइल और इससे जुड़ी पर्सनालिटी के बारे में।
पाउट सेल्फी
पाउट बनाना या डक सेल्फी लेना का क्रेज ज्यादातर युवाओं और खासतौर पर लड़कियों में देखने को मिलता है। इस स्टाइल में लोग होठों को आगे की ओर खींचकर बैलून स्टाइल में पाउट बनाकर सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं। अगर आप पुरुष होकर भी ऐसी सेल्फी लेना पसंद करते हैं और सावधान हो जाएं। क्योंकि इस तरह की सेल्फी लेना न तो समाज में पसंद किया जाता है और न ही धर्म में।
कैमरे पर फोकस करना
अगर आप सेल्फी लेते समय अपने चेहरे के एक्सप्रेशन को कंट्रोल कर हल्की मुस्कान के साथ सेल्फी क्लिक करते हैं तो यह बहुत माना जाता है। पर्सनालिटी के अनुसार ऐसे लोग लीटर होते हैं और खुद पर कंट्रोल करने के साथ दूसरों को भी कंट्रोल कर सकते हैं। यह आपकी अच्छी लीडर की खूबी को जाहिर करता है।
बैकग्राउंड कवर करने वाली सेल्फी
सेल्फी लेते समय कुछ लोग अपने साथ पूरा बैकग्राउंड भी कवर करते हैं। ऐसे लोगों की पर्सनैलिटी दिखावा करने की होती है। ऐसे लोगों को पास जितनी चीजें नहीं होती, उससे ज्यादा ये दुनिया को दिखाना चाहते हैं।
जीभ निकालकर सेल्फी
कुछ लोग सेल्फी लेते समय अपनी जीभ बाहर निकाल लेते हैं। ऐसे लोगों अपनी जिंदगी को इंजॉय करने वाले फन लविंग लोग होते हैं।
मेकअप वाली सेल्फी
कुछ लड़कियां और लड़के मेकअप के साथ सेल्फी लेना बहुत पसंद करते हैं। मेकअप के साथ क्लोजअप सेल्फी लेने वाले लोग ब्यूटी कॉन्शियस होते हैं। साथ ही ऐसे लोग खुद पर विश्वास करने वाले लोग होते हैं।
हंसते हुए सेल्फी
सेल्फी लेते समय जो लोग जोर-जोर से हंसते या फिर वाइड स्माइल देते हैं, वे अपने व्यक्तित्व तजुर्बा को सभी के सामने रखना चाहते हैं। ऐसे लोग अनुभव वाले होते हैं और इनकी सोच भी पॉजिटिव होती है। इस तरह के लोग दूसरे लोगों के सामने भी अपनी बातों को खुलकर रखते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
