Sawan Ke Pehle Din Ki Rangoli Design (सावन के पहले दिन की रंगोली डिजाइन फोटो): सावन का महीना आज से शुरु हो चुका है, इस पावन मास में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। मान्यता है कि, जो भी जातक इस माह में भोलेनाथ की पूजा करते है, उनकी मनोकामना पूरी होती है। पूजा के साथ साथ साज सजावट का भी महत्व है, और हिंदू त्योहार आंगन में बिना रंगोली बनाएं अधूरे ही हैं। ऐसे में सावन के पहले दिन पर तो आंगन में एकदम ही खास रंगोली बननी ही चाहिए। सावन 2025 के लिए यहां देखें स्पेशल रंगोली डिजाइन, जो बिगिनर्स से लेकर प्रोफेशनल लोग भी आसानी से बना सकेंगे।
सावन की रंगोली के डिजाइन, Sawan Rangoli Design New

Sawan 2025 Rangoli Design (Photo Credit - Pinterest)
सावन में भगवान शिव को समर्पित रंगोली की डिजाइन बनानी है, तो ये दोनों ही रंगोली डिजाइन बहुत अच्छी हो सकती हैं। वहीं ये ईजी भी काफी हैं, आप इसे गोल चूड़ी से भी बना सकते हैं, वहीं असली फूलों से शिवलिंग सजाएंगे तो लुक और भी खिलकर आएगा।

Sawan Ke Pehle Din Ki Rangoli (Photo Credit - Pinterest)
सावन स्पेशल ये वाली रंगोली की डिजाइन भी बहुत ही ज्यादा सुंदर और दिल खुश कर देने वाली है। ऐसी फूल-पत्तियों से सजी रंगोली के साथ भगवान शिव विराजमान बेहद मनमोहक लग रहे हैं। दीप से ऐसी रंगोली जरूर सजाएं।

Sawan Ke Rangoli Design Photo (Photo Credit - Pinterest)
ये वाली रंगोली की डिजाइन तो सावन की खुशियों में चार चांद लगा ही देंगी। त्रिशूल, फूल, बेलपत्र से लेकर सावन का झूला झूलती महिला की रंगोली का डिजाइन बहुत ही शानदार है। ये रंगोली तो आपको इस सीजन के लिए अलग से सेव कर ही लेनी चाहिए।

Om Rangoli Design (Photo Credit - Pinterest)
ऊँ वाली रंगोली भी बहुत ही खूबसूरत है और सावन में ऐसी खूबसूरत बेल वाली डिजाइन की रंगोली ब़ॉर्डर काफी ट्रेंडी भी है।

Flower Rangoli Design (Photo Credit - Pinterest)
बेल पत्र और फूलों से सजी ये ऊँ नम: शिवाय वाली रंगोली की डिजाइन तो सावन के पहले दिन पर आपके आंगन में रौनक और भगवान शिव का आशीर्वाद बिखेर ही देगी।
