Sawan ka Chautha Somvar Images, Wishes: हिंदू धर्म में सावन महीने का बेहद खास महत्व होता है। यह महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। वैसे तो इस महीना का हर दिन की खास होता है लेकिन सोमवार के दिन का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में देवों के देव महादेव के प्रिय माह सावन का आज चौथा सोमवार है। यह दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के चौथे सोमवार पर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने से रुके हुए कार्यों को गति मिलती हैं। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। सावन सोमवार के मौके पर श्रद्धालु शिव मंदिरों में जाकर भगवान शिव की आराधना करते हैं, बेल पत्र, दूध, और जल से अभिषेक करते हैं और हर हर महादेव के जयकारे लगाते हैं। इसके साथ ही सावन सोमवार के मौके पर भक्त अपने करीबियों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स, विशेज, शायरी, फोटोज भेज सकते हैं।
Sawan Fourth Somwar 2024 Wishes, Messages, Quotes
1. हारे हो अगर तुम दुनियादारी
तो आ जाओ भोले के द्वार
सोई किस्मत जागेगी
हो जाएगा तुम्हारा कल्याण !
चौथे सावन सोमवार की हार्दिक बधाई आपको !

Sawan somvar Wishes
2.कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं
वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं
चतुर्थ सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं !
3.काल का भी उस पर क्या आघात हो
जिस बंदे पर महाकाल का हाथ हो
जय महाकाल !
चौथे सावन सोमवार की हार्दिक बधाई !

Sawan Somvar Images
4.शिव की महिमा अपरंपार है
शिव अपने भक्तों का बेड़ा पार करते हैं
जो बैठे शिव के चरणों में
भोलेनाथ अपने भक्तों को खूब प्यार देते हैं
सावन सोमवार की हार्दिक बधाई !
5.ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
नीलकंठ होकर भी विष से अलिप्त हैं भोले भंडारी।
इस वर्ष के चौथे सावन सोमवार की शुभकामनाएं !

Sawan Somvar Shubhkamna Sandesh
6.उसने ही जगत बनाया है
कण-कण में वहीं समाया है
दुःख भी सुख सा ही बीतेगा
सर पे जब भगवान शिव का साया है
चौथे सावन सोमवार की शुभकामनाएं !
7.क्रोध, लोभ और मोह से मिल जाएगी मुक्ति,
बोलो हर-हर महादेव, बोलो जय-जय बाबा बर्फानी
सावन के चौथे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं!

sawan Somvar Wishes in Hindi
8. त्य शिव हैं, अनंत शिव हैं
अनादि शिव हैं, ओंकार शिव हैं
शिव ही ब्रह्म, शिव ही शक्ति हैं।
सावन के चौथे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
9. ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।
सावन के चौथे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

Sawan Somvar Photos
10.करता करे न कर सके
शिव करे सो होय
तीन लोक नौ खंड में
महाकाल से बड़ा न कोई।
सावन के चौथे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
