Latest Sawan Bangles Design (सावन चूड़ी डिजाइन फोटो): सावन का महीना आते ही हरे रंग की चूड़ियों की खनक हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। खासकर हरी चूड़ियां इस मौसम की पहचान जैसी लगती हैं। अगर आप भी सावन के लिए अपने ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ नया जोड़ने का सोच रही हैं, तो इस बार सिर्फ साधारण कांच की चूड़ियां ही नहीं बल्कि ट्रेंडी डिजाइन की बैंगल्स भी जरूर खरीद लाएं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - सावन 2026 स्पेशल लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन टॉप 5
हरे रंग के अलग-अलग शेड्स, गोल्डन डिटेलिंग, कुंदन वर्क और स्टाइलिश कंगन के साथ बने चूड़ी सेट आपके लुक को और खास बना सकते हैं। साड़ी हो, सूट हो या फिर कोई खूबसूरत एथनिक ड्रेस, सही चूड़ी सेट पूरे आउटफिट की रौनक बढ़ा देता है। खास बात यह है कि आजकल ट्रेडिशनल चूड़ियों के साथ मॉडर्न डिजाइन का खूबसूरत मेल भी देखने को मिल रहा है। देखें सावन में हाथों की शोभा बढ़ाने वाले कुछ ऐसे हरे-हरे लेटेस्ट बैंगल्स डिजाइन फोटो, सावन 2026 चूड़ी सेट, हरी चूड़ियों की डिजाइन नई, जो आपके देसी लुक को बना देंगे और भी खूबसूरत।
Sawan 2026 Latest Bangles Design Photo
इस तरह की ग्रीन रेनड्रॉप बैंगल्स देखने में बिल्कुल बारिश की बूंदों जैसी नाजुक और चमकदार लगती हैं। इनका हरा रंग सावन के मौसम की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। हल्की ड्रेस हो या ट्रेडिशनल साड़ी, ये चूड़ियां दोनों के साथ खूब फबती हैं। अगर आपको सिंपल लेकिन थोड़ा हटके ज्वेलरी पसंद है, तो ये डिजाइन आपके हाथों को फ्रेश और स्टाइलिश लुक देगा।
ग्रीन जेली बैंगल्स का लुक थोड़ा ट्रांसपेरेंट और चमकदार होता है, जो हाथों पर बेहद फ्रेश नजर आता है। इन दिनों ऐसी वाली चूड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। इनका सॉफ्ट हरा रंग सावन के माहौल के साथ खूब जंचता है। आप इन्हें अकेले पहनें या दूसरी हरी चूड़ियों के साथ मिक्स करें, दोनों तरह से खूबसूरत लगेंगी। सिंपल एथनिक आउटफिट के साथ ये चूड़ियां खासतौर पर बढ़िया लगती हैं।
ग्रीन ग्लास बैंगल्स सावन के लिए एकदम क्लासिक चॉइस हैं। इनकी चमक और खनक हाथों को खूबसूरत देसी अंदाज देती है। आप चाहें तो इन्हें सिर्फ हरी चूड़ियों के सेट में पहनें या गोल्डन कंगन के साथ पेयर करें। साड़ी, सूट या लहंगे के साथ इनका लुक आसानी से खिल उठता है और हाथों की रौनक बढ़ा देता है।
ग्रीन वेलवेट बैंगल्स का सॉफ्ट और रिच टेक्सचर हाथों को एकदम शाही लुक देता है। इनका गहरा हरा रंग सावन के मौसम के लिए परफेक्ट लगता है। इन्हें गोल्डन या कुंदन वाले कंगन के साथ पहनें तो लुक और निखर जाता है। साड़ी, सूट या लहंगे के साथ ये चूड़ियां ट्रेडिशनल अंदाज में खूबसूरत नजर आती हैं।
कश्मीरी बैंगल्स बहुत ही ज्यादा ट्रेंडी है, घुंघरू और अपने खूबसूरत रंग तो नाजुक डिजाइन की वजह से ये काफी खास लगती हैं। सावन में इन्हें एथनिक सूट या साड़ी के साथ पहनें, तो हाथों को एक सुंदर और एलिगेंट देसी लुक मिलता है।
