लाइफस्टाइल

Latest Bangles Design: गोरी-गोरी कलाइयों में खूब सजेगी हरी-हरी चूड़ियां.. सावन के लिए देखें लेटेस्ट बैंगल्स डिजाइन सेट, चूड़ी कंगन फोटो

Latest Bangles Design (सावन चूड़ी डिजाइन फोटो): सावन में शिव-शक्ति के पूजन के साथ सुहागिनों द्वारा साज-श्रृंगार करने का भी गहरा महत्व होता है। 22 जुलाई से शुरु होने वाले सावन में साड़ी संग पहनने के लिए यहां देखें लेटेस्ट बैंगल्स डिजाइन, चूड़ी सेट, हरी चूड़ियों की डिजाइन नई फोटो।

Image

Sawan 2024: Latest Bangles Design Photo

Latest Bangles Design (सावन चूड़ी डिजाइन फोटो): सावन का सिद्ध महीना शुरू हो गया है, शिव और उनकी सुहागिन माता पार्वती के मिलन की पावन बेला का उत्सव मनाने के लिए सावन के महीने का गहरा महत्व है। इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से आरंभ होकर 19 अगस्त तक चलेगा, ऐसे में सावन की पूजा के साथ सुहागिनों द्वारा सुहाग का श्रृंगार करने का भी महत्व है। हरे रंग को सुहाग का रंग भी कहते हैं, ऐसे में आपको भी सावन में अपने सुहाग के लिए हरी साड़ी संग ये खास हरे रंग की चूड़ियां ट्राई करनी ही चाहिए। देखें लेटेस्ट बैंगल्स डिजाइन फोटो, सावन 2024 चूड़ी सेट, हरी चूड़ियों की डिजाइन नई।

Sawan 2024 Latest Green Bangles Design Photo

Metal Bangles Design

Metal Bangles Design

मैटल की चूड़ियां बहुत ही लाइट और स्टाइलिश लुक देती हैं। सावन की हरी साड़ी या सूट संग आप अगर डेली वियर में चूड़ियां पहनना चाहती हैं। तो ये वाली चूड़ियां एकदम ही बढ़िया हो सकती हैं, लाइट ग्रीन रंग भी काफी नया लुक देगा।

Lakh Chudi Set

Lakh Chudi Set

लाख की ट्रेडिशनल चूड़ियों की तो बात ही कुछ और होती है, आप भी अगर सावन में अपनी शानदार सी आउटफिट संग कोई एक ही चूड़ी पहनना चाहती हैं। तो ऐसे लाख के कंगन गजब लुक देंगे। इन्हें आप कांच या मैटल की चूड़ियों के सेट के साथ भी पहन सकती हैं।

Diamond Emerald Bangles

Diamond Emerald Bangles

हैवी राजसी लुक के लिए आप हरे रंग की ये डायमंड और एमरल्ड से लदे चूड़ी कंगन भी पहन सकती हैं। असली के बजाय इन दिनों एडी पैटर्न में भी लाइट वेट वाली ऐसी कई सारी चूड़ियों की बढ़िया बढ़िया डिजाइन आती है। आपको जरूर ही रॉयल लुक के लिए ये बैंगल्स ट्राई करनी ही चाहिए।

Glass Bangles

Glass Bangles

कांच की चूड़ियां भी कभी फैशन से बाहर नहीं जाती हैँ। सावन में कंट्रास्ट लुक के लिए सुहागिन ऐसी कांच की चूड़ियों का बढ़िया सा सेट बनाकर गोरे गोरे हाथों में खूब सजाएं, बेशक कमाल लगेंगी।

Sawan 2024 Bangles design

Sawan 2024 Bangles design

वेलवेट की चूड़ियों का लुक भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है, गर्ल्स सूट या साड़ी संग ऐसी गर्लिश लुक वाली बैंगल्स का सेट फ्लॉन्ट करती एकदम प्यारी लगेंगी। आप ऐसी चूड़ियां हरे के हर शेड में ट्राई कर सकती हैं, लुक सबसे ज्यादा अच्छा ही आएगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article