Sawan 2023 Isckon Recipe book sabudana vada recipe: इस साल 4 जुलाई की तारीख से भगवान शिव की स्तुति का सिद्ध सावन (Sawan) मास शुरू होने वाला है। श्रावण के महीने में भगवान भोलेनाथ और (Sawan 2023) माता पार्वती के नाम का पूजन, कथा और व्रत रखना अत्यंत लाभदायक होता है। अगर आप भी सावन का व्रत रख रहे हैं, और व्रत में कुछ टेस्टी (Vrat recipe) सा बनाने का मन है। जो बच्चों से लेकर बड़े तक बिना आनाकानी के खा लें, तो साबूदाना वड़ा (Sabudana vada recipe) बेशक ही आपकी नंबर वन चॉइस हो सकता है। घर पर लज़ीज़ साबूदाना (Recipes in hindi) वड़ा बनाने के लिए इस सावन इस्कॉन की खास रेसिपी बुक वाली (Iskcon recipe book) आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
Iskcon Recipe Book, Sabudana vada recipe in hindi sawan vrat recipe
सामग्री
एक किलो उबले हुए आलू
एक कप साबूदाना
2 चम्मच सेंधा नमक
1 चम्मच मिर्ची पाउडर
1 चम्मच हरा धनिया (बारिक कटा हुआ)
1 चम्मच हरी मिर्ची (कटी हुई)
1 चम्मच नींबू का रस
वड़े को तलने के लिए घी या तेल
साबूदाना वड़ा कैसे बनाएं?
- घर पर ही इस सावन लजीज़ साबूदाना वड़ा बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सबसे पहले एक कप यानि की 150 ग्राम साबूदाना लें और उसे अच्छे से धोकर, रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। आपके पास अगर समय कम है तो आप साबूदाना को कम से कम 2 घंटे के लिए जरूर पानी में गला दें।
- एक बार जब आपके साबूदाने अच्छे से पानी में नरम हो जाएं तो उन्हें निकालकर सारा पानी छानकर अलग रख लें।
- साबूदाना वड़ा का मसाला बनाने के लिए आपको उबले हुए आलू लेने हैं और उन्हें अच्छे से छीलकर मैश कर लेना है।
- आलू के मसाले में अब आपको अपने सारे मसाले जैसे कि, नमक, लाल मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च और नींबू का रस डालना है।
- आलू का मसाला तैयार कर अब इसी मसाले में अपना भिगे हुए साबूदाने भी मिला दें और अच्छे से चटपटा मिश्रण तैयार कर लें।
- अब आती है वड़ा बनाने की बारी तो आपको सबसे पहले मसाले से गोल-गोल बॉल जैसे वड़े तैयार कर लेने हैं। ध्यान रखें की आपके वड़े ज्यादा भी बड़े न हो और मसाला ऐसा हो कि वड़े तेल में फूट न जाएं।
- एक ही साथ बहुत सारे वड़े तैयार करने बाद आपको एक पैन में डीप फ्राई करने के लिए तेल या घी लेना होगा।
- तेल या घी ढंग से गर्म हो जाए, उसके बाद धीरे धीरे साबूदाना वड़ा को उसमें अच्छे से सुनहरे होने तक तल लें।
और बस घर पर ही आपके लजीज साबूदाने के वड़े तैयार हैं। सावन स्पेशल साबूदाना वड़ा आप अपने पसंद की किसी भी तीखी-मीठी चटनी के साथ लगाकर खा सकते हैं। बेशक साबूदाना वड़ा आपके बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी खूब स्वादिष्ट लगेगा।
