Sawan 2023 Lauki Kofta Recipe: सावन का सिद्ध महीना शुरू होने वाला है, ऐसे में भगवान शिव के नाम का पूजन, कथा करने का बहुत महत्व होता है। सावन मास में व्रत रखने का भी अत्यधिक महत्व होता है, अगर आप भी सावन में व्रत रख रहे हैं तो बोरिंग सब्जी के बजाय लौकी का लजीज कोफ्ता बनाया जा सकता है। देखें व्रत स्पेशल स्वादिष्ट लौकी का कोफ्ता बनाने की आसान सी रेसिपी, जो बच्चों से लेकर घर के बाकी सदस्यों को भी खूब अच्छी लगेगी।
ये भी पढ़ें : 'R' अक्षर से हिंदू बच्चों के नाम
लौकी का कोफ्ता कैसे बनाएं, Lauki Kofta recipe in Hindi
सामग्री
300 ग्राम लौकी
2 छोटे टमाटर
4 बड़े चम्मच दही
8 काजू
2 हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच अमूल का क्रीम
1 बड़ा चम्मच समा के चावल का पाउडर
आधी कटोरी कुट्टू का आटा
2 चम्मच हल्दी
2 चम्मच लाल मिर्च
2 चम्मच भूना हुआ जीरा
तेल
स्वादानुसार नमक
धनिया पत्ता
इलायची
1 अदरक का टुकड़ा
लौकी कोफ्ता बनाने की विधि
- घर पर लजीज़ कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले आपको लौकी को अच्छे से छील लेना होगा। फिर उसे धोकर कद्दूकस कर लें, कीसी हुई लौकी को पानी में डालकर फिर करीब 5 मिनट के लिए कुकर में पका लें।
- फिर लौकी का पानी छानकर उसमें कुट्टू का आटा और समा के चावल का पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसी में आप हल्दी, लाल मिर्च और अदरक भी ड़ाल सकते हैं।
- फिर इसके बाद आपको एक पैन में तेल गर्म करना होगा, और लौकी के मिश्रण की छोटी छोटी बॉल्स बनाकर उन्हें अच्छे से तलना होगा।
- बॉल्स तल लेने के बाद आपको मिक्सर में टमाटर, काजू और अदरक डालकर अच्छे से पीस लेना है, ग्रेवी बनाने के लिए।
- ग्रेवी के लिए पैन में तेल डाले और उसको जीरा एवं टमाटर अदरक वाला पेस्ट डालकर अच्छे से तड़का लगाएं। अब इसी तेल में आपको अपने सूखे मसाले भी डालने होंगे, और उन्हें पानी डालकर पकाना होगा। गाढ़ी ग्रेवी बनाने के लिए इसी पैन में दही भी डाल दें और अच्छे से चला लें।
- अब पैन में ही लौकी वाला उबला पानी भी डाल दें, ताकि मसाला बेहतरीन बन जाए। मसाले को आपको करीब 10 मिनट तक अच्छे से पकाना है।
- और बस आपके लौकी के कोफ्ते तैयार हैं, एक सर्विंग बाउल लें और उसमें ग्रेवी डालकर फिर तले हुए कोफ्ते मिला दें।
बेहतरीन फलाहारी लौकी का कोफ्ता बनाने के लिए आप इस विधि को फॉलो कर सकते हैं। इस रेसिपी से मात्र आधे घंटे में 3 लोगों के हिसाब से लजीज सब्जी बन जाएगी। आप कोफ्तों के ऊपर क्रीम और धनिया ड़ालकर गार्निशिंग भी कर सकते हैं।
