Festive Hairstyle Ideas for Navratri: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हों, लेकिन उनका फैशन सेंस किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। हाल ही में उनके एक इंस्टाग्राम लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बार चर्चा उनके लहंगे या साड़ी की नहीं, बल्कि उनकी खूबसूरत चोटी (ब्रेड हेयर स्टाइल) की हो रही है। नवरात्रि में तैयार होते समय यदि आप बालों को बनाने के कुछ स्टाइलिश तरीके तलाश रही हैं, तो आपको सारा तेंदुलकर का ये लुक ट्राई करना चाहिए। यहां देखें सारा तेंदुलकर का लेटेस्ट लुक।
चोटी बनी नया फैशन स्टेटमेंट
इंस्टाग्राम पर वायरल इस लुक में सारा ने बेहद एलिगेंट एथनिक आउटफिट के साथ लंबी, स्टाइलिश ब्रेड बनाई है, जिसे देखकर हर कोई दीवाना हो रहा है। आज के दौर में जहां ज्यादातर लड़कियां ओपन हेयर या बन स्टाइल पसंद करती हैं, वहीं सारा की यह चोटी एक फ्रेश और ट्रेडिशनल टच लेकर आई है। ब्रेड हेयरस्टाइल न सिर्फ क्लासी लगती है बल्कि इसे अलग-अलग तरीके से एक्सपेरिमेंट भी किया जा सकता है।
नवरात्रि के लिए परफेक्ट हेयर स्टाइल
नवरात्रि के 9 दिनों का त्योहार रंगों, डांस और ट्रेडिशनल आउटफिट्स का होता है। ऐसे में अगर आप अपने लुक में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो सारा तेंदुलकर की यह चोटी आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकती है।
नवरात्रि में चाहे गरबा करना हो या डांडिया नाइट में अपने लुक का धमाल मचाना हो, यह हेयरस्टाइल न सिर्फ आपको भीड़ से अलग दिखाएगा बल्कि आपको एक रॉयल और ग्रेसफुल लुक भी देगा। इस हेयर स्टाइल की खास बात यह है कि यह स्टाइल लहंगे, साड़ी या अनारकली हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है।
सादगी में छिपी है खूबसूरती
सारा तेंदुलकर अक्सर अपने सादगी भरे लुक्स को लेकर जानी जाती हैं। उनके इस लुक की भी सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी है। उन्होंने हेवी एक्सेसरीज या ओवर मेकअप की बजाय मिनिमल स्टाइल को अपनी स्टाइल में फोकस किया है। इसके अलावा उन्होंने अपना हेयरस्टाइल भी काफी सादगी भरा रखा।उनकी चोटी फ्लोरल डिटेल्स या हल्के एम्बेलिशमेंट के साथ और भी आकर्षक लगी है, जो उनके पूरे लुक को एलिगेंट बना देती है।
