लाइफस्टाइल

सचिन तेंदुलकर की समधन की खूबसूरती नहीं किसी से कम, साड़ी-लहंगे में इतनी सुंदर लगीं सानिया की मम्मी

सचिन तेंदुलकर की बहुरानी सानिया चंडोक की मम्मी की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं। सचिन की समधन वाकई खूबसूरती में किसी से कम नहीं हैं। बिटिया की शादी के लिए उन्होने खास साड़ी-सूट पहना था, देखें दुल्हन की मम्मी का लेटेस्ट लुक।

Image

Arjun And Saaniya Tendulkar Wedding

Saaniya Chandhok And Arjun Tendulkar Weddding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कल बहुत ही धूम धाम और रीति रिवाज के साथ सानिया चंडोक से शादी की है। सानिया और अर्जुन रिपोर्ट्स के मुताबिक लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सानिया और अर्जुन की शादी की फोटोज अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। शादी में स्पोर्ट्स जगत से लेकर बॉलीवुड, बिजनेस फील्ड से जुड़े बड़े बड़े लोगों ने शिरकत की थी। मुंबई में दिन में हुई शादी के लिए कपल समेत पूरे ही परिवार ने बहुत सुंदर से ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहने हुए थे। साड़ी में तेंदुलकर खानदान की महिलाएं तो सानिया और उनकी मम्मी बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रहे थे।

Arjun And Saaniya Tendulkar Wedding

Arjun And Saaniya Tendulkar Wedding

सानिया और अर्जुन ने शादी के विवाह स्पेशल लाल रंग के जोड़े पहने थे। पति संग साड़ी में ट्विनिंग करती सानिया बहुत ही सुंदर लग रही थीं। वहीं सारा, अंजली और सानिया की मम्मी ने गुलाबी कलर के अलग अलग शेड्स वाली साड़ी में अदाएं बिखेरी थीं। रानी पिंक साड़ी में अंजलि तेंदुलकर और हल्के गुलाबी रंग की ओपन पल्ला साड़ी में सारा काफी प्यारी लग रही थीं। लेकिन पेस्टल पिंक और गोल्डन शेड की साड़ी में तेंदुलकर परिवार की समधन जी भी कुछ कम नहीं लग रही थीं।

सानिया की मम्मी ने शादी में क्या पहना था

शादी में तेंदुलकर खानदान की महिलाओं को सानिया की मम्मी नम्रता चंडोक ने जमकर टक्कर दी है। शादी के हर इवेंट में उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर पसंद की गई हैं। बेशक ही उनकी तस्वीर देख अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि, उन्ही की बेटी की शादी है। शादी के लिए नम्रता जी ने लैवेंडर पेस्टल पिंक शेड की जरी बॉर्डर वाली साड़ी को उल्टा ओपन पल्ला स्टाइल के ड्रेप में पहना था। इस साड़ी के साथ उन्होने स्वीटहार्ट नेक वाला डिजाइनर हैवी वर्क का ब्लाउज पहना हुआ था। न केवल साड़ी ब्लाउज बल्कि इस लुक के साथ उन्होने जो ज्वेलरी स्टाइल की थी, उसका तो लुक एकदम ही गजब लग रहा था। एमरल्ड और पोल्की स्टाइल वाला रानी हार, लंबी ईयररिंग्स और झुमकों के साथ लूज ब्रेडेड पोनी टेल भी परफेक्ट लुक दे रही थी।

Arjun And Saaniya Tendulkar Mehndi

Arjun And Saaniya Tendulkar Mehndi

मेहंदी वाला लुक भी हुआ वायरल

बिटिया के मेहंदी फंक्शन के लिए सचिन की समधन जी ने बहुत ही खूबसूरत से लाइट पर्पल और सिल्वर वर्क वाला लहंगा पहना था। पर्ल और टैसल वर्क वाले लहंगे के साथ कोहनी तक की स्लीव्स वाली चोली का लुक बहुत ही अच्छा लग रहा था।

लहंगा चोली के साथ उन्होने दुपट्टे को आगे से ड्रेप किया था, कंट्रास्ट एमरल्ड डायमंड ज्वेलरी का लुक गजब लगा। आप बताइए की आपको ये लुक्स कैसे लगे।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article