लाइफस्टाइल

Sabudana Khichdi Recipe: सावन सोमवार के व्रत में खाएं स्वादिष्ट साबुदाना खिचड़ी, यहां से नोट लें एकदम सिंपल रेसिपी

Sabudana Khichdi Recipe (साबुदाना खिचड़ी रेसिपी): सावन का सिद्ध महीना चल रहा है, इसमें अगर आपने भी व्रत रखा हैं। और शाम को कुछ स्वादिष्ट खाना है, तो व्रत वाली स्पेशल साबुदाना खिचड़ी खाना बेस्ट हो सकता है। देखें घर पर रेस्टोरेंट जैसी साबुदाना खिचड़ी कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी।

Image

Sabudana Khichdi Recipe (Photo Credit - Istock)

Sabudana Khichdi Recipe (साबुदाना खिचड़ी रेसिपी): आज सावन का दूसरा सोमवार है, और सावन के सिद्ध महीने में उपवास रखने का खास महत्व होता है। ऐसे में अगर आपने भी सावन का व्रत रखा है, और शाम के समय में कुछ व्रत वाली स्पेशल रेसिपी ट्राई करनी है, तो साबुदाना की डिश बनाना बेस्ट है। साबुदाना व्रत में लगता भी अच्छा है और जल्दी भी बन जाता है, ऐसे में आप सावन व्रत में स्नैक्स के तौर पर जल्दी जल्दी साबुदाने की खिचड़ी बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं।देखें घर पर रेस्टोरेंट जैसी साबुदाना खिचड़ी कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी।

सामग्री

- 1 कप साबुदाना

- 2 मध्यम आलू (उबले हुए और कटे हुए)

- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

- 1 छोटा चम्मच जीरा

- मूंग फली

- 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक

- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

- 1 छोटा चम्मच शक्कर

- 1 बड़ा चम्मच घी या रिफाइंड ऑयल

- कुछ करी पत्ते

- नींबू का रस

- ताजा धनिया पत्ती

साबुदाना खिचड़ी बनाने की विधि

  • एकदम ही स्वादिष्ट साबुदाना खिचड़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले करीब 3-4 घंटों के लिए साबुदाना को पानी में भिगोकर रखना होगा। फिर अच्छे से जब साबुदाना फूल जाए, तो पानी में निथार लें।
  • अब आपको सबसे पहले थोड़ी की रोस्टेड मूंग फली को अच्छे से ब्लेंडर में पीस लेना है और अलग रख देना है।
  • फिर एक पैन में घी डाले और उसमें जीरा और भुनी हुई मूंग फली डाल दें। साथ ही साथ आपको इसमें हरी मिर्च और आलू भी डालना है।
  • कुछ देर के लिए इस मसाले को अच्छे से पकने दें।
  • फिर जब आलू और मसाला पक जाए, तब उसमें भीगे हुए साबुदाने डाल लें। और करीब 5 से 7 मिनट तक के लिए पका लें।
  • इन्हें आपको चलाते रहना है, ताकि खिचड़ी चिपके नहीं।

और बस आपकी स्वादिष्ट जल्दी से बनने वाली साबुदाना खिचड़ी तैयार है। इसे आप हल्के नींबू के रस तो धनिया पत्ती के साथ गार्निश कर दें और बस शाम को एन्जॉय करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article