Rohit Sharma Inspirational Quotes(रोहित शर्मा के प्रेरक विचार, अनमोल वचन): भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। रोहित टेस्ट प्रारूप में भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं, जिन्होंने 67 टेस्ट मुकाबलों में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 40.57 के औसत से 4301 रन बनाए। रोहित शर्मा का बचपन संघर्षों से भरा था,उनके लिए क्रिकेट में अपना करियर बनाना किसी सपने से कम नहीं था। रोहित अपने पिता के साथ नहीं बल्कि अपने दादा और चाचा के साथ रहते थे। रोहित को क्रिकेटर बनाने में उनके चाचा का भी अहम रोल रहा है। घर की आर्थिक स्थिती ठीक न होने की वजह से रोहित शर्मा बचपन से अपने दादा और चाचा के साथ रहे। लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। कड़ी मेहनत कर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया। उनका पूरा जीवन किसी प्रेरणा से कम नहीं है। ऐसे में यहां हम उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको रोहित शर्मा की तरह ही कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा करेंगे।
Rohit Sharma Inspirational Quotes Prerak Vichar in Hindi
1. खुद पर और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें, दुनिया आप पर विश्वास करेगी।

Rohit Sharma Inspirational Quotes
2. लोग अधीर हैं। वे चाहते हैं कि चीजें रातों-रात हो जाएं, और उन्हें उन कंडीशन का कोई अंदाजा नहीं है, जो कभी-कभी किसी व्यक्ति को घेर सकती हैं।
3. अपनी पिछली गलतियों से सीखकर आगे बढ़ते हुए उन्हें सुधारने की कोशिश करनी चाहिए।
4. ऐसी चीजें हैं, जिन्हें हम नियंत्रित करते हैं, लेकिन जो चीजें कंट्रोल में नहीं, उनमें टाइम और एनर्जी बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है।

Rohit Sharma Quotes
5. किसी भी परिस्थिति में कभी हार ना मानें। सफलता अंतिम नहीं है, विफलता घातक नहीं है। इसे जारी रखने का साहस मायने रखता है।
6. आपको यह महसूस करने की जरूरत है कि आपके पास टारगेट के लिए कुछ होना चाहिए। आपको मोटिवेट करने के लिए कुछ होना चाहिए।
7. चाहे जीत हो या हार, हर चीज से सीखने की कोशिश करनी चाहिए।

4
8.सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है।
