स्किन की देखभाल के लिए लोग इन दिनों कोरियन टिप्स खूब फॉलो कर रहे हैं। आसान भाषा में कहें तो कोरियन स्किन केयर इंडिया में काफी पॉपुलर हो चुका है। शीशे की तरह चमकती त्वचा पाने के लिए ज्यादातर महिलाएं कोरियन स्किन केयर टिप्स अपनाती हैं। दरअसल कोरियन लोग अपनी स्किन की देखभाल के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल करते हैं। चावल पानी चेहरे को न केवल साफ करता है बल्कि स्किन टोन को भी लाइट करता है। कोरियन लोग इसे टोनर की तरह इस्तेमाल करते हैं। इससे स्किन से जुड़ी कई परेशानियों का निजात मिलता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि चावल का पानी स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है और कैसे आप इसे तैयार कर सकते हैं।
राइस वॉटर से टोनर कैसे तैयार करें - How to make toner with rice water
इसके लिए एक बाउल में 2 बड़े चम्मच चावल भिगो दें। अब इस पानी से चावल अलग कर दें और पानी को एक स्प्रे बॉटल में स्टोर कर लें। इसके बाद कॉटन की मदद से चावल के पानी को पूरे चेहरे पर अप्लाई करें। फिर हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें। इससे त्वचा को पोषण मिलेगा और स्किन ग्लो करेगी।
चावल के पानी से चेहरा धोने के फायदे
निखरी त्वचा
चावल का पानी त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करता है। यह दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करता है।
त्वचा को करे मॉइस्चराइज़
चावल का पानी त्वचा को हाइड्रेट रखता है और उसे मुलायम और कोमल बनाता है।
जवां त्वचा को बनाता है
चावल के पानी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करता है।
