लाइफस्टाइल

Republic Day Rangoli Designs: गणतंत्र दिवस पर पुरानी चूड़ियों से बनाएं ये सिंपल और आसान रंगोली डिजाइन, सजाएं स्कूल-कॉलेज और दफ्तर, देशभक्ति से भर जाएगा मन

26 January Special Rangoli: आज देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके को खास बनाने के लिए देश भर में कई तरह के सांस्कृतिक आयोजन किए गए हैं। ऐसे में लोग कार्यक्रम को सुंदर बनाने के लिए जगह-जगह पर रंगोली भी बना रहे हैं, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं रंगोली के सिंपल और आसान डिजाइन जिन्हें आप भी ट्राई करके देख सकते हैं।

Image

republic day simple beautiful rangoli designs

26 January Special Rangoli: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस साल देश का 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन भारत का संविधान लागू किया गया था। इस मौके को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए देश भर में कई तरह के सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किए जाते हैं। स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों की छुट्टी रहने के बाद भी लोग काफी उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाते हैं। हर त्योहार की तरह गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए भी लोग खास तैयारियां करते हैं। इस मौके पर लोग अलग-अलग थीम पर रंगोली भी बनाते हैं। अगर आप भी इस गणतंत्र दिवस रंगोली बनाना चाहते हैं और किसी सरल डिजाइन की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे गणतंत्र दिवस की रंगोली के लिए बेहतरीन कुछ आइडियाज के बारे में-

Easy Simple Gantantra Diwas Rangoli Designs-

1) सिंपल और खूबसूरत डिजाइन

यह रंगोली की डिजाइन बहुत सिंपल और सुंदर है। इसे बनाने के लिए न ज्यादा रंग की आवश्यकता होगी और न ही मेहनत की। पहले आधा गोल बनाएं फिर ऊपर में डॉट-डॉट से तीन रंग को सजाएं। नीचे में तीन रंग का फूल बनाएं इसे चम्मच की मदद से बना सकते हैं।
simple 26 january rangoli designs

simple 26 january rangoli designs

2) मोर रंगोली

रंगोली और मेहंदी के डिजाइन में मोर न हो तो काम कैसे चलेगा। यदि आपको भी रंगोली में मोर की डिजाइन बहुत पसंद है, तो कॉम्पीटिशन या डेकोरेशन के लिए इस खूबसूरत मोर वाली रंगोली डिजाइन को बनाएं।
26 january rangoli mor peacock designs

26 january rangoli mor peacock designs

3) राष्ट्रीय ध्वज

अगर आप गणतंत्र दिवस के लिए सुंदर और सरल रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए राष्ट्रीय ध्वज एक बढ़िया विकल्प है। आप साधारण राष्ट्रीय ध्वज से लेकर अलग-अलग डिजाइन के साथ राष्ट्रीय ध्वज बना सकते हैं। यह डिजाइन न सिर्फ गणतंत्र दिवस के लिए परफेक्ट रहेगी, बल्कि बनाने में बेहद आसान और दिखने में बेहद यूनीक भी रहेगी।
republic day national flag rangoli designs

republic day national flag rangoli designs

4) फूलों की रंगोली

रंगोली की डिजाइन आप फूलों से भी बनी सकती हैं। यह सबसे सरल और सुंदर तरीका है। नारंगी रंग के गेंदे, नीले रंग के अपराजिता, सफेद रंग की चांदनी फूल, हरे रंग के पत्ते से आपतिरंगा रंगोलीबना सकते हैं। आप इन फूलों के अलावा दूसरे इसी रंग के फूल से रंगोली की इस खूबसूरत डिजाइन को बना सकती हैं।
26 january rangoli flower designs

26 january rangoli flower designs

5) बड़ी और आकर्षक रंगोली

रंगोली की यह डिजाइन बहुत सुंदर और बड़ी है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा स्पेस की जरूरत होगी। बीच में सुंदर गोल फूल बनाने के बाद सफेद और हरे रंग से भी गोल फूल बनाते हुए इस डिजाइन को बनाएं। देखने में भले कठिन हो लेकिन बनाने में आसान है।
republic day most beautiful rangoli designs

republic day most beautiful rangoli designs

6) फूल-पत्तियों से बनाएं ये डिजाइन

अगर आप रंगों के बिना अलग अंदाज में गणतंत्र दिवस के लिए रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए फूलों और पत्तियों की मदद ले सकते हैं। आप सफेद और ऑरेंज रंग के फूलों और हरी पत्तियों का इस्तेमाल कर आसान तरीके से खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं।
republic day floral rangoli designs

republic day floral rangoli designs

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article