लाइफस्टाइल

2026 में 26 जनवरी कौन से दिन की है, 2026 में रिपब्लिक डे कब है, गणतंत्र दिवस 2026 में कब पड़ेगा

2026 में 26 जनवरी कौन से दिन की है (Republic Day 2026 Which Day): हर साल 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश को अपना संविधान मिला था। 26 जनवरी को पब्लिक हॉलिडे रहती है। यहां देखें कैलेंडर के अनुसार 2026 में 26 जनवरी किस दिन पड़ेगी।

Republic Day 2026 which Day, 2026 में 26 जनवरी का दिन

2026 में 26 जनवरी किस दिन पड़ेगी (Pic: Canva)

2026 में 26 जनवरी कौन से दिन की है (Republic Day 2026 Which Day): हर साल 26 जनवरी को भारत का गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था और देश एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। तभी से हर साल 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है।

Republic Day 2026 which Day

भारत का 77वां गणतंत्र दिवस वर्ष 2026 में 26 जनवरी, सोमवार को मनाया जाएगा। सोमवार को पड़ने के कारण वर्ष 2026 में गणतंत्र दिवस का महत्व और भी बढ़ जाता है। सप्ताह की शुरुआत में आने से यह दिन लोगों के लिए विशेष अवकाश जैसा अनुभव देता है।

26 जनवरी 2026 पर मिलेगा लॉन्ग वीकेंड

26 जनवरी 2026, सोमवार होने से कई लोग इसे लंबे वीकेंड के रूप में भी देख सकते हैं, जिससे परिवार के साथ समय बिताने या देशभक्ति कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलता है। वहीं दूसरी ओर यह दिन हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है और संविधान के मूल्यों - न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।

26 जनवरी की परेड का आकर्षण

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली भव्य गणतंत्र दिवस परेड इस दिन का मुख्य आकर्षण रहती है। इसमें भारतीय सेना की ताकत, विविध सांस्कृतिक झांकियां और राज्यों की लोककलाओं की झलक देखने को मिलती है। राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और वीरता पुरस्कारों का वितरण किया जाता है, जो देश के लिए बलिदान देने वालों को सम्मानित करता है।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

मेधा चावला
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article