Rath Yatra 2025 Wishes Images Quotes in Hindi: पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ का मंदिर चार धामों में गिना जाता है, यहां हर साल जगन्नाथ यात्रा को देखने देश-विदेश से लोग आते हैं। जगन्नाथ अर्थात जग के नाथ, इनकी उपासना करने वालों को कभी कष्ट नहीं झेलने पड़ते। कहते हैं कि हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी के घर जाते हैं, इसे ही जगन्नाथ रथ यात्रा कहा जाता है। इस साल इस यात्रा की शुरुआत 27 जून को हो रही है। आप इस खास मौके पर जगन्नाथ रथ यात्रा के इन शानदार हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए आप अपनों को इसकी शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Jagannath Rath Yatra Messages In Hindi-
1) जिनकी दृष्टि से त्रिभुवन सनाथ,
वो जग के मालिक जग के नाथ,
फैलाकर आज अपने दोनों हाथ,
आए अपनाने हमें स्वयं जगन्नाथ।
जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं 2025
2) रथ की रस्सी को तो,
थामेंगे हमारे ये दोनों हाथ,
हमारे जीवन की रस्सी को,
थामे भगवान जगन्नाथ।
जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं 2025
3) जब जब होवे धर्म की हानि,
तब तब अवतार लेवे भगवन,
कर देवे मर्दन पापियों की मुक्ति,
देवे हम पृथ्वी वासियों को।
जगन्नाथ रथ यात्रा की मंगलमय शुभकामनाएं 2025
Jagannath Rath Yatra Wishes In Hindi-
4) हे प्रभु जगन्नाथ थाम मेरा हाथ,
अपने रथ में ले चल मुझे साथ,
लुभाए न मुझको अब कोई पदार्थ,
मेरा तो बस अब एक ही स्वार्थ,
धर्म युद्ध हो या कर्म युद्ध,
तू बने सारथी, मैं बनूं पार्थ।
बोलो जगन्नाथ प्रभु की जय 2025
5) नगर पुरी के नाथ हैं जगत के आधार,
राम, कृष्ण, कल्की यही नारायण अवतार,
जगन्नाथ रथ यात्रा की मंगलमय शुभकामनाएं 2025
6) गुलाब की महक, फूलों के हार,
भक्तो का प्यार और श्रद्धा से,
खुशियों से भर जाए हमारा यह त्यौहार,
जगन्नाथ स्वामी की यात्रा पर बहुत सारा प्यार
हैप्पी जगन्नाथ रथ यात्रा 2025
7) जिनकी दृष्टि से त्रिभुवन सनाथ,
वो जग के मालिक जग के नाथ,
फैलाकर आज अपने दोनों हाथ,
आए अपनाने हमें स्वयं जगन्नाथ
रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं 2025
Jai Jagannath Rath Yatra 2025 Quotes In Hindi -
8) जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ,
सब के सिर पर तेरा हाथ
संग संग सदा नाथ का साथ,
कैसे कोई हो सकता है अनाथ
जय जगन्नाथ 2025
9) जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ,
सब के सिर पर तेरा हाथ,
संग-संग सदा नाथ का साथ,
कैसे कोई हो सकता है अनाथ।
जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं 2025
10) श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के शुभ दिन
और अद्भुत पावन पर्व पर
आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
बोलो जगन्नाथ प्रभु की जय 2025
