लाइफस्टाइल

Quote Of The Day: सितारों की भीड़ में सूरज जैसा बनाती है रतन टाटा की ये बात, खुद चलकर आती है सफलता

आज का सुविचार 14 दिसंबर 2025 (Good thought for the day): अकसर जब कोई इंसान आगे बढ़ता है, अलग सोचता है या कुछ नया करने की कोशिश करता है तो समाज उसे रोकने के लिए पत्थर फेंकता है, मतलब निंदा करता है, हतोत्साहित करता है या मजाक उड़ाता है।

Thought of the day

आज का सुविचार (Thought of the Day)

रतन टाटा भारतीय उद्योग जगत के सबसे सम्मानित और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों में प्रमुखता से गिने जाते रहे हैं। उनके प्रेरक कोट्स सादगी, साहस और दूरदर्शिता से भरे होते हैं। उनके विचार हर किसी को ये सिखाते हैं कि सफलता सिर्फ मुनाफे से नहीं, बल्कि मूल्यों से मापी जाती है। वे अक्सर कहते हैं कि बड़े सपने देखने से डरना नहीं चाहिए और असफलता को सीख का हिस्सा मानना चाहिए। आज के सुविचार में आइए समझते हैं उनके ऐसे ही एक मोटिवेशनल कोट को:

“अगर लोग आपको पत्थर मारें, तो आप उनका इस्तेमाल अपना महल बनाने में कर लीजिए”

रतन टाटा का यह मोटिवेशनल कोट जीवन के प्रति एक बेहद सकारात्मक और मजबूत दृष्टिकोण सिखाता है। इसका अर्थ यह नहीं कि हमें सचमुच पत्थरों से महल बनाना है, बल्कि यह है कि जीवन में मिलने वाली आलोचनाओं, तानों, असफलताओं और नकारात्मक टिप्पणियों को अपने विकास की ईंट बना लो। ऐसा बिल्कुल हो भी सकता है, बशर्ते अगर हम चाहें।

अकसर जब कोई इंसान आगे बढ़ता है, अलग सोचता है या कुछ नया करने की कोशिश करता है तो समाज उसे रोकने के लिए पत्थर फेंकता है, मतलब निंदा करता है, हतोत्साहित करता है या मजाक उड़ाता है। लोगों की जुबान से चलाए गए ये 'पत्थर' हमें तोड़ने के लिए होते हैं। लेकिन यह रतन टाटा का कोट हमें सिखाता है कि वही पत्थर, अगर सही सोच के साथ इस्तेमाल किये जाएं तो हमारी मजबूती का आधार बन सकते हैं।

यह विचार आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को बढ़ाने वाला विचार है। जब हम आलोचना को सीख में बदलते हैं, तो हम भावनात्मक रूप से मजबूत होते हैं। हर नकारात्मक अनुभव हमें कुछ न कुछ सिखाता है। कभी धैर्य, कभी सहनशीलता तो कभी खुद पर भरोसा। यही सीख आगे चलकर सफलता की सीढ़ी बनती है।

इस मोटिवेशनल कोट का असली संदेश यह है कि परिस्थितियां हमारे हाथ में नहीं होतीं, लेकिन उन पर हमारी प्रतिक्रिया होती है। जो व्यक्ति दूसरों की बातों से टूट जाता है, वह वहीं रुक जाता है। लेकिन जो उन्हें ऊर्जा में बदल लेता है, वह आगे बढ़ जाता है। पत्थरों से घायल होना आसान है, लेकिन उन्हीं पत्थरों से महल बनाना ही असली जीत है।

रतन टाटा के मोटिवेशनल कोट्स | Ratan Tata Motivational Quotes

दिवंगत रतन टाटा ने अपने जीवन में कई ऐसे विचार दिये जो हर पीढ़ी और हर उम्र के इंसान के लिए प्रेरणा का काम करते रहेंगे। आइए डालते हैं रतन टाटा के कुछ पॉपुलर मोटिवेशल कोट्स पर एक नजर:

  • अपनी जड़ें कभी मत भूलो, और जहां से तुम आए हो उस पर हमेशा गर्व करो।
  • नेतृत्व का मतलब हुकूमत करना नहीं होता, असली नेतृत्व उन लोगों की देखभाल करने में है जो तुम्हारी जिम्मेदारी में हैं।
  • किसी लड़ाई को जीतने के लिए तुम्हें उसे एक बार से ज्यादा बार लड़ना पड़ सकता है।
  • जब तुम एक सपना लेकर और पूरे जुनून से काम करते हो, तो सफलता निश्चित है।
  • सीखना कभी बंद मत करो, खुद को लगातार चुनौती दो ताकि तुम बढ़ो और विकसित हो सको।
  • जिंदगी टीवी सीरियल नहीं होती, असल जिंदगी में सिर्फ और सिर्फ काम होता है।
  • अगर आप तेज चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए, लेकिन अगर आप दूर तक जाना चाहते हैं तो सबके साथ चलिए।
  • अगर लोग आपको पत्थर मारें, तो आप उनका इस्तेमाल अपना महल बनाने में कर लीजिए।
  • हम सबके पास समान प्रतिभा नहीं है, लेकिन प्रतिभा विकसित करने के लिए समान अवसर जरूर हैं।
  • लोहे को कोई नष्ट नहीं कर सकता, पर उसकी जंग उसे ही खत्म कर देती है। ठीक इसी तरह इंसान को कोई नहीं मिटा सकता, लेकिन उसकी अपनी सोच ही उसे खत्म कर देती है।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Suneet Singh
Suneet Singh author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article