लाइफस्टाइल

Rangoli Designs for Raksha Bandhan: भाई-बहन के प्यार से झूम उठेगा सारा आंगन, देखें रक्षा बंधन के लिए प्यारी रंगोली

Rangoli Designs for Raksha Bandhan (रक्षाबंधन की रंगोली): राखी का त्योहार आने वाला है, राखी पर विधि विधान से भाई-बहन के रिश्ते का जश्न मनाने के साथ साथ, घर की साज सज्जा का भी महत्व होता है। देखें रक्षा बंधन पर आंगन में बनाने के लिए सिंपल और सुंदर रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन्स, जिन्हें देख त्योहार का मजा दुगना हो जाएगा।

Image

Rangoli designs for raksha bandhan 2023: latest rakhi rangoli designs images, pics, video and photos download

Raksha Bandhan Rangoli designs: रक्षाबंधन का त्योहार न सिर्फ भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है, बल्कि इस दिन पूर्णिमा तिथि भी होती है। इस साल राखी का त्योहार बड़ी ही धूम धाम से 30 और 31 अगस्त को अलग अलग मुहूर्त में मनाया जाएगा। सावन की इस राखी का पंचांग अनुसार भी बहुत खास महत्व है। इसलिए राखी के दिन घर के मेन गेट एवं पूजा घर में रंगोली बनाने से घर में खुशहाली और समृद्धि आती है। तो इस रक्षाबंधन पर आप भी लेटेस्ट रंगोली के ये डिजाइन्स ट्राई कर सकते हैं।

Rangoli designs for Raksha Bandhan

राखी की रंगोली

Rangoli for Raksha Bandhan

Rangoli for Raksha Bandhan

राखी की डिजाइन वाली ये मल्टीकलर रंगोली बहुत ही ज्यादा प्यारी लग रही है। आप भी ऐसे मल्टीकलर में मोर पंखी कलर जोड़ आंगन का रूप और निखार सकते हैं।

रक्षाबंधन की रंगोली

Rangoli designs latest

Rangoli designs latest

राखी के तोहफे और कुमकुम अक्षत और सादगी को दर्शाती ये रंगोली भी बहुत कमाल की है। बेशक ही आपको अगर सिंपल सुंदर लुक चाहिए, तो ये वाली रंगोली जरूर बनाएं।

हैप्पी राखी रंगोली

Simple Rangoli designs

Simple Rangoli designs

भाई-बहन के बीच का प्रेम दर्शाती ये प्यारी सी रंगोली और दीये की सजावट भी कुछ कम नहीं लग रही है। आप भी अपने पसंद से रंगों से ऐसी सिंपल और आकर्षक रंगोली ऊकेर सकते हैं।

मांडला रंगोली

Rakhi ki rangoli designs

Rakhi ki rangoli designs

गोल मांडला स्टाइल की ये रंगोली भी काफी अच्छी है, जिन लोगों को कोई बड़ी कठिन रंगोली नहीं बनानी है। उनके लिए ये साधारण सा डिजाइन बहुत ही बेस्ट हो सकता है।

फ्लोरल रंगोली

Floral Rangoli

Floral Rangoli

रंगीन फूलों वाली इस रंगोली का बेशक ही कोई मुकाबला नहीं है। आपको इस ये वाली अट्रैक्टिव रंगोली तो बनानी ही चाहिए। त्योहार का रंग खूब जमेगा, इसके आस पास आप बेल बूटे के साथ दीये की सजावट कर सकते हैं।

शुभ राखी

Shubh rakhi rangoli designs images

Shubh rakhi rangoli designs images

सिंपल पान के पत्ते वाली ये शुभ राखी की रंगोली भी बहुत बढ़िया है। यदि आपके दरवाजे के प्रवेश द्वार के सामने एक छोटी सी जगह है, तो आप राखी पर ये सारी ही रंगोली में गहरे रंगों को शामिल कर प्यारा लुक दे सकते हैं। इनका उपयोग करके आप रंगोली की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। ये रिश्तेदारों या मेहमानों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article