लाइफस्टाइल

Ganesh Chaturthi Rangoli: लम्बोदर तू विनायका तू.. बप्पा के नाम से झूम उठेगा सारा आंगन, गणेश चतुर्थी के लिए देखें शानदार रंगोली डिजाइन्स

Rangoli designs for Ganesh Chaturthi (गणेश चतुर्थी की रंगोली): गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल 19 सितंबर से शुरू हो रहा है, बप्पा के स्वागत में घर आंगन शानदार अंदाज से सजाना एकदम जबरदस्त हो सकता है। गणेश चतुर्थी के मौके पर आंगन में रंगोली की ये डिजाइन्स बनाकर त्याहोर का मजा दुगना कर सकते हैं। देखें गणेश जी की लेटेस्ट और सिंपल सी रंगोली के डिजाइन्स, बिगिनर रंगोली जो हर कोई बना सकता है।

Image

Rangoli designs for ganesh chaturthi simple easy rangoli design drawing ganesh ji images

Ganesh Chaturthi Rangoli designs: गजानन गणपति को घर लाने की मनोरम बेला बस आने ही वाली है, गणेश चतुर्थी के मौके पर पूजा-पाठ करने के साथ साथ घर की साज सज्जा का भी अत्यधिक महत्व होता है। तो गणेश चुतर्थी के लिए घर आंगन में रंगोली और फूलों का डेकोरेशन करना एकदम गजब हो सकता है। यहां देखें चतुर्थी की शानदार सजावट के लिए रंगोली के लेटेस्ट और सिंपल डिजाइन्स, जो हर किसी के लिए बनाना बहुत ही आसान हो सकता है। ये रही फूल, पान के पत्ते, बेल-बूटों वाली प्यारी सी गणेश चतुर्थी की रंगोलियों के बहुत आला डिजाइन्स।

गणेश चतुर्थी की रंगोली, Rangoli designs for Ganesh Chaturthi

फूलों की रंगोली
Rangoli designs for Ganesh Chaturthi

Rangoli designs for Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी के मनोरम त्योहार पर बप्पा की फूलों वाली रंगोली बनाना एकदम ही शानदार हो सकता है। चतुर्थी पर मंदिर के द्वार और आंगन में आप भी इतने मनमोहक रंगों वाली रंगोली बना सकते हैं। वहीं मोरपंखी पैटर्न और फूलों तथा पान के पत्तों वाली ये रंगोली सबसे बेस्ट है।

बप्पा की रंगोली

Ganesh ji Rangoli

Ganesh ji Rangoli

गणेश चतुर्थी के अवसर पर बप्पा के रूप वाली ये रंगोली भी बहुत गजब लगेगी। आप नारंगी, लाल से लेकर पीले और नीले रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसके आस पास हैप्पी गणेश चतुर्थी भी लिख सकते हैं।

सिंपल गणेश जी की रंगोली

Ganesh Chaturthi ki rangoli

Ganesh Chaturthi ki rangoli

गणेश चतुर्थी की मनोरम बेला पर आप ये सिंपल और सुंदर से लुक वाली रंगोली बना सकते हैं। हरे और नारंगी रंग आपके बप्पा पर भी खूब जचेंगे, अगर आपको रंगोली बनानी नहीं भी आती है। तो भी ये वाली रंगोली आपके लिए एकदम ही जबरदस्त रहेगी।

गणपति जी की रंगोली

Rangoli design drawing

Rangoli design drawing

घर आंगन में गणेश जी की रंगोली बनानी है, तो ये वाली रंगोली का ऑप्शन सबसे ज्यादा बेहतरीन हो सकता है। बेशक ही आंगन में ऐसी रंगोली बनाएंगे, तो ऐसा लगेगा मानो स्वयं लम्बोदर आपके आंगन में ही आकर विराजमान हो। बारीक डीटेल्स वाली ये रंगोली हर किसी को बेहद पसंद आएगी, दीये के साथ आप इसे फूलों से भी सजा सकते हैं।

पान के पत्ते की रंगोली

Paan ke patte ki Rangoli

Paan ke patte ki Rangoli

गणेश जी को पान के पत्ते चढ़ाना शुभ माना जाता है, त्योहार के मौके पर आप भी पान के पत्तों वाली ये प्यारी सी रंगोली बनाकर अपना आंगन सजा सकते हैं। अपने क्यूट से गन्नू की रंगोली को आप दीये और फूलों के पैटर्न से बेहतरीन अंदाज में डेकोरेट कर सकते हैं।

गजानन की रंगोली

Latest Rangoli designs

Latest Rangoli designs

गजानन गणपति के मुख वाली ये प्रभावी रंगोली आपके आंगन में बेहद खूबसूरत लग रही है। दीये की सजावट बेशक ही गणेश चतुर्थी के अवसर पर बहुत हसीन लगेगी। आप इसके साथ साथ श्री गणेशाय नम:, गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं आदि जैसे बधाई संदेश भी लिख सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article