Alvida Mahe Ramadan Shayari 2024: रमजान (Ramadan) भारत (India) समेत दुनियाभर के मुसलमानों (Muslims) के लिए बहुत महत्वपूर्ण महीना है। इस्लामिक चंद्र कैलेंडर में रमजान (Ramadan 2024) का पवित्र महीना खास महत्व रखता है। इस साल रमजान (Ramzan) का पवित्र महीना 11 मार्च से शुरू हुआ था, 29वें रोजे के बाद अगर चांद नजर आता है तो भारत में कल यानी बुधवार 10 अप्रैल को ईद (Eid) मनाई जाएगी। वहीं अगर 30वें रोजे के बाद चांद का दीदार होता है तो ईद का त्योहार भारत (Eid Festival in India) में परसों यानी गुरुवार 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। रमजान खत्म होने को लेकर मस्लिम समाज के लोग एक दूसरे को अलविदा माहे रमजान की शायरी (Alvida Mahe Ramadan Shayari) भेजते हैं। इसी को लेकर आज हम आपके साथ माहे रमजान (Ramadan Alvida Shayari) की कुछ शायरी आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने करीबियों, दोस्तों, रिश्तेदारों, प्रियजनों आदि को भेज सकते हैं।
अलविदा माहे रमजान शायरी 2024 (Alvida Mahe Ramadan Shayari 2024)
1. या अल्लह आज जुमा की नमाज के बाद जितने भी
हाथ तेरी बारगाह में दुआ के लिए उठे हैं
सब की दुआ कुबूल फरमा
अलविदा माहे रमजान 2024
2. वो अर्श का चरागाह है
मैं उस के कदमों की धूल हूं
ऐ जिंदगी गवाह रहना
मैं गुलाम-ए-रसूल हूं
अलविदा माहे रमजान 2024

Alvida Mahe Ramadan 2024
3. हवा की खुशबू मुबारक
फिजा को मौसम मुबारक
दिलों को प्यार मुबारक
आपको हमारी तरफ से अलविदा माहे रमजान 2024
4. जिसका दिल खुदा के खौफ से खाली हो
उसके घर कभी रहमत से नहीं भर सकता
जो नसीब में है वो चलकर भी आएगा
जो नसीब में नहीं वह आकर भी चला जाएगा
अलविदा माहे रमजान 2024

Alvida Mahe Ramadan Shayari 2024
5. जिसने बना दिया हर घर को गुलिस्तान,
चला जायेगा वो मेहमान,
तोहफे में दे जा रहा है ईद सभी को
अलविदा अलविदा माहे रमजान
वाह रमजान तेरी रुक्सत को सलाम,
जाते-जाते आसमानों को भी रुला दिया
अलविदा माहे रमजान 2024
6. तस्वीर-ए-कायनात का अक्स है अल्लाह,
दिल को जो जगा दे वो एहसास है अल्लाह,
ऐ बंदे-मोमिन तेरा दिल क्यों उदास है,
हर पल हर लम्हा तेरे पास है अल्लाह
अलविदा माहे रमजान 2024

Alvida Mahe Ramadan Shayari
7. हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
अलविदा माहे रमजान 2024
8. अंधेरों को नूर देता है जिक्र उसका,
दिल को सुरूर देता है,
उसके दर पर जो भी मांगो,
वह अल्लाह है जरूर देता है।
अलविदा माहे रमजान 2024

Mahe Ramadan Shayari 2024
9. मेरे दिल का नगीना है,
वो मेरे दिल में रहते हैं,
मेरा दिल एक मदीना है,
अलविदा माहे रमजान।
अलविदा माहे रमजान 2024
10. आपके चेहरे पर हंसी सदा रहे,
मेरा हर लफ्ज आपके लिए दुआ रहे,
जिंदगी में पाओ खुशी हर कदम पर,
दुनिया का हर गम सदा रहे दूर आपसे
अलविदा माहे रमजान 2024
