Eid Mubarak Wishes: हर साल रमजान के पाक महीने के आखिरी दिन पर चांद का दीदार कर ईद अल फितर का त्योहार मनाया जाता है। मुस्लिम परिवारों द्वारा इस साल ईद 11 अप्रैल को मनाई जाएगी, त्योहार किसी भी धर्म का हो उसे परिवार और दोस्तों के साथ मनाने में ही मजा है। तो बेशक ही आप भी त्योहारों की मुबारकबाद अपने अपनों को भेजते ही होंगे, लेकिन फॉर्मल विशेज को अलग हटाकर अगर आप इस ईद अपनी गर्लफ्रेंड, पत्नी को खास अंदाज में हैप्पी ईद कहना चाहते हैं। तो रोमांटिक अंदाज वाली ये ईद मुबारक शायरी, विशेज, कोट्स, मैसेज आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेंगी, जिन्हें पढ़ बेशक ही आपकी महबूबा के चेहरे पर चांद सा नूर छलक उठेगा।
Happy Eid 2024 Romantic Shayari, Wishes, Quotes For Wife, Girlfriend And Love In Hindi-
1. तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
ईद मुबारक Dear
2. रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलन्दी मुबारक,
और प्यारी बेगम आपको, हमारी तरफ से ईद मुबारक
3. चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको,
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको,
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से,
हमारी दुआ हैं इस ईद वो मिल जाए आपको!
Eid Mubarak Wifey

eid ka chand mubarak images hindi
4. हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फ़ना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
ईद मुबारक !
5. चांद की पहली दस्तक पर,
चांद मुबारक कहते हैं,
सबसे पहले हम आपको,
ईद मुबारक कहते हैं..

eid chand mubarak Quotes In Hindi
6. खुशियां नसीब हों जन्नत नसीब हों
तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो
कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का
मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो
Ramadan Mubarak 2024
7. समंदर को उसका किनारा मुबारक़,
चांद को सितारा मुबारक़,
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक,
दिल को उसका दिलदार मुबारक,
Happy Eid
8. ऊधर से चांद तुम देखो, इधर से चांद हम देखें, निगाहें इस तरह टकराएं कि, दो दिलों की ईद हो जाए।
चांद रात मुबारक
9. ये सुबह जितनी खूबसूरत है
उतना ही खूबसूरत आपका हर एक पल हो,
जितनी भी खुशियां आपके पास आज हैं
उससे भी ज्यादा वो आपके पास कल हों
माह-ए-रमजान मुबारक...
10. चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,
इबादत से भरा हो रोज़ा तुम्हारा,
हर रोजा और नमाज़ कबूल हो तुम्हारी,
यही अल्लाह से है, दुआ हमारी।
ईद मुबारक
