लाइफस्टाइल

Rakhi wishes for Soldiers: राखी पर सरहद पे खड़ें भाई को भेजें प्यार, यहां देखें भारतीय सेना के लिए रक्षाबंधन के बधाई संदेश, कोट्स हिंदी में

Raksha Bandhan Wishes for Soldiers: ये संदेश हमारे सैनिकों को ये बता पाएंगे कि किसी भी त्योहार पर हम उन्हें भूलते नहीं हैं। हम जानते हैं कि अगर हम आज खुली हवा में किसी भी त्योहार का जश्न मना रहे हैं तो वो सिर्फ शौर्य और वीरता का प्रतीक बन चुके हमारे देश के वीर जवानों के कारण ही है।

Image

भारतीय सैनिकों के लिए रक्षाबंधन के शुभकामना संदेश, कोट्स (Photo: PTI)

Raksha Bandhan Messages for Soldiers: हमारे देश के वीर सैनिक दिन रात सीमा पर मुस्तैदी से तैनात रहते हैं ताकि देश के लोग चैन की नींद सो सकें। होली-दीवाली हो या फिर ईद-बैसाखी, त्योहार कोई भी, हामरे सैनिक अपनी खुशियों को पल भर में न्योछावर कर देते हैं ताकि कोई दुश्मन उसके देश के लोगों की खुशियों में खलल ना डाल पाए। ऐसे वीर सैनिकों का जितना आभार जताएं उतना कम है। हर बार की तरह इस बार भी जब पूरा देश रक्षाबंधन के जश्न में डूबा होगा तब भारतीय सेना के जवान सीमा पर सूनी कलाई के साथ तैनात होंगे। इस बार राखी पर अपने सैनिकों को धन्यवाद कह कर उनके त्योहार को थोड़ा खास बना सकते हैं। अगर आप भी भारत के वीर जवानों को राखी की शुभकामनाएं भेजना चाहती हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें भारत के वीर सैनिकों के लिए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं हिंदी में:

Emotional Rakhi message for Soldiers | Raksha bandhan quotes for Jawans

1. हम भले ही आपको राखी न बांध पाएं, लेकिन इसके बावजूद बिना किसी चूक के, अच्छे-बुरे समय में, दिन-रात, स्वास्थ्य-बीमारी में आप हमेशा एक मजबूत ढाल की तरह हमारे दुश्मनों से हमारी रक्षा करते हैं और हमें सुरक्षित रखते हैं।

भारतीय सेना को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. हमारे त्योहारों की रौनक आपके बलिदान से है।

रक्षाबंधन पर आपको दिल से धन्यवाद!

3. आपका हौसला, आपकी सेवा और आपका समर्पण हमें गर्व से भर देता है।

हैप्पी रक्षाबंधन हमारे वीर सैनिकों को!

Raksha Bandhan greetings for Army

4. इस खास मौके पर भारतीय सैनिकों को शुभकामनाएं भेजे बिना हमारा रक्षाबंधन अधूरा है क्योंकि सबसे पहले आप ही इन शुभकामनाओं के सबसे ज़्यादा हक़दार हैं। हम सभी आपसे प्यार करते हैं और हमें आप पर गर्व है।

रक्षाबंधन 2025 की शुभकामनाएं

5. आप वो भाई हैं जो बिना राखी के भी हमारी रक्षा करते हैं।

रक्षाबंधन पर आपको सलाम और ढेरों शुभकामनाएं!

6. हर दिन, हर रात आप हमारी सुरक्षा में लगे रहते हैं। इस रक्षाबंधन पर हम आपके साहस को सलाम करते हैं।

राखी की बधाई

Raksha Bandhan lines for Soldiers

7. सबसे बहादुर और सबसे प्यारे भारतीय जवानों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हमारी शुभकामनाएं। आप हमारे भाइयों की तरह हैं जो अपनी जान और सुख-सुविधाएं देकर हमें सुरक्षित और मुस्कुराते रहने के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं।

आपको राखी की शुभकामनाएं।

8. जब भी हमें उनकी आवश्यकता हुई, हमारे भारतीय सैनिक हमेशा हमारे लिए मौजूद रहेसभी खतरों से हमारी रक्षा करने के लिए धन्यवाद!

भारत के वीर जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

9. हम सबकी सुरक्षा के लिए सैनिक अपने परिवारों से दूर रहते हैं। हमारे वीर जवानों के बलिदान और शौर्य से ही हमारे त्योहारों में रंग भरे नजर आते हैं।

सभी सैनिकों को राखी की शुभकामनाएं।

Rakhi Messages for Indian Army in hindi

10. देश की सीमा की रक्षा करने वाले सैनिकों के जज्बे को सलाम करती हूं। सैनिकों की बदौलत ही हम सभी देश में शांति से पर्व त्योहार मना पाते हैं।

रक्षाबंधन पर खूब सारा प्यार और बधाई।

ये संदेश हमारे सैनिकों को ये बता पाएंगे कि किसी भी त्योहार पर हम उन्हें भूलते नहीं हैं। हम जानते हैं कि अगर हम आज खुली हवा में किसी भी त्योहार का जश्न मना रहे हैं तो वो सिर्फ शौर्य और वीरता का प्रतीक बन चुके हमारे देश के वीर जवानों के कारण ही है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article