Holi Special Food: इमली में मौजूद खट्टा-मीठा स्वाद हम सभी के मुंह में पानी लाने के लिए काफी है। ये स्वाद किसी भी खाने के स्वाद को लाजवाब बना देता है। इमली की स्वादिष्ट चटनी सबसे आसान और बढ़िया रेसिपी है, जिसे आप कचौड़ी, समोसा, टिक्की जैसे क्रिस्पी नाश्ते के साथ ट्राई कर सकते हैं। आप बड़ी आसानी से हलवाई जैसी इमली से बनी चटनी को घर पर बनाकर ट्राई कर सकती हैं। गुड़ और इमली से बनी चटनी हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। इसके बिना कोई भी स्ट्रीट फूड का मजा अधूरा सा लगता है।
इस चटनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे एक बार अगर बनाकर स्टोर कर दिया जाए तो आप महीनों तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका स्वाद बड़ों से लेकर बच्चों तक को काफी पसंद आता है। इसे बनाने के लिए इमली और गुड़ के मसालों का भी इस्तेमाल किया जाता है।
इमली की चटनी के लिए आसान रेसिपी-
जरूरी सामग्री-
इसे बनाने के लिए 100 ग्राम-इमली, 2 टेबलस्पून-सरसों का तेल, एक चम्मच-जीरा, एक चम्मच-अदरक पाउडर, एक चम्मच- सौंफ, आधा चम्मच-लाल मिर्च पाउडर, 200 ग्राम-गुड़, आधा चम्मच-भुना जीरा पाउडर, आधा चम्मच-काला नमक और थोड़ी मात्रा में काजू बादाम की आवश्यकता पड़ती है।
इमली की चटनी बनाने का आसान तरीका-
- इमली की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में एक कप पानी डालकर गर्म करें। इसके बाद इमली को डालकर आधे घंटे के लिए ढककर रख दें। ऐसा करने से इमली का पल्प पानी के अंदर अच्छी तरीके से फूल जाता है।
- अब इमली के गूदे को पानी के अंदर अच्छी तरीके से मसलकर घोल बना लें। वहीं, एक कटोरे में पानी डालकर उसमें गुड़ डालकर मिलाएं। फिर गैस पर मीडियम आंच पर एक कड़ाही को रखें और गर्म होने पर उसमें इमली के गूदे को डालकर पकाएं।
- जब यह पक जाए तो इसमें एक कप गुड़ का बेस्ट मिलाएं और फिर इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, चीनी और नमक डालकर पकाएं। अब इसमें सौंफ डालकर करीब 1 मिनट तक पकने दें। इसके बाद गैस को बंद कर दें। तो लीजिए आपकी टेस्टी इमली की चटनी बनकर बिल्कुल तैयार है। इसे आप दही भल्ले, कचौड़ी, गोलगप्पे, दही सेव पुरी डजैसे स्नैक्स के साथ खाकर मजा ले सकते हैं।
