लाइफस्टाइल

Punjabi Mehndi Designs: हथेली पर ऐसी मेहंदी रचाती हैं पंजाब की लड़कियां, तीसरा वाला डिजाइन तो बढ़ाता है शान, देखें पंजाबी मेहंदी डिजाइन

Punjabi Mehndi Designs (पंजाबी मेहंदी डिज़ाइन फोटो): लड़कियां अपने हाथ में अलग-अलग तरह की डिजाइन की मेहंदी रचाती हैं। खासतौर से पंजाब की लड़कियां पंजाबी मेहंदी के डिजाइन्स ट्राई करती हैं। अगर आपको भी इसे ट्राई करना है तो आपको पहले डिजाइन्स देख लेने चाहिए। ये डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे।

Image

Punjabi Mehndi Designs Photo

Punjabi Mehndi Designs (पंजाबी मेहंदी डिज़ाइन फोटो): सावन के महीने में मेहंदी तो हर लड़की अपने हाथों में रचाती है। सालभर लड़कियां मेहंदी लगाने के लिए बस तीज-त्योहार या फंक्शन का इंतजार करती हैं। अगर आपको भी मेहंदी लगाने का मौका मिल रहा है तो आपको सबसे अच्छे वाले डिजाइन्स ही पसंद करने चाहिए। इन दिनों पंजाबी मेहंदी का ट्रेंड है। आप यहां से अपने लिए पंजाबी मेहंदी पसंद करें। ये आपके गोरे-गोरे हाथों पर अच्छे लगेंगे। देखें पंजाबी मेहंदी डिजाइन्स-

Mehndi Designs For Front And Back Hands-

full hand Punjabi Mehndi Designs

full hand Punjabi Mehndi Designs

अगर आपको भरे भरे हाथ की मेहंदी रचानी है तो आपको फूल हैंड मेहंदी का ये डिजाइन देख लेना चाहिए। फूल हैंड मेहंदी नई दुल्हन के लिए बेस्ट है। भरे हाथ की मेहंदी लगाने में समय जरूर लगता है लेकिन रचने के बाद खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।

gol tikki punjabi mehndi designs

gol tikki punjabi mehndi designs

गोल टिक्की वाली मेहंदी हाथों में बड़ी प्यारी लगती है। इस डिजाइन को आप उल्टे या सीधे, दोनों ही तरफ लगा सकते हैं। गोल टिक्की वाली मेहंदी में आप लोटस और गुलाब दोनों ही फूल को ट्राई कर सकते हैं।

finger Punjabi Mehndi Designs

finger Punjabi Mehndi Designs

फिंगर मेहंदी नई-नई फैशन में आई है। इसमें सिर्फ उंगलियों पर मेहंदी रचाते हैं। ये भी बड़ी प्यारी लगती है। पंजाब में लड़कियां लोहड़ी और दूसरे त्योहार पर इसे जरूर लगाती हैं। ये काफी यूनिक और सुंदर स्टाइल है।

stylish Punjabi Mehndi Designs

stylish Punjabi Mehndi Designs

अगर आपको सबसे अलग और स्टाइलिश मेहंदी लगानी है तो ये तीन डिजाइन्स आपके लिए ही है। इस तरह की मेहंदी काफी क्लासी और एलिगेंट लगती है और इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article