लाइफस्टाइल

सर्दियों में भी प्रियंका लगीं गर्म हवा का झोंका, कॉर्सेट के साथ लपेटी ऐसी साड़ी तो देखते रह गए फैंस

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपने देसी फैशन से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। हाल ही में कपिल शर्मा के शो की शूटिंग के लिए पहुंची पीसी के साड़ी-कॉर्सेट वाले लुक ने खूब सुर्खियां लूटी। यहां देखें प्रियंका के लिए मॉडर्न और स्टाइलिश लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स।

Image

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में द ग्रेट इंडियन कपिल शो के चौथे सीजन की शूटिंग के लिए पहुंचते ही अपने अनोखे फ्लोरल लुक से सबका ध्यान खींच लिया। भले ही दिसंबर का महीना चल रहा हो, लेकिन प्रियंका ने अपने लुक में पूरी समर ब्रीजी वाइब्स फ्लॉन्ट कर डाली। उन्होंने अर्पिता मेहता के डिजाइन किए हुए एक खूबसूरत सैंड और नीले फूलों के प्रिंट वाला कॉर्सेट पहना, जिसे उन्होंने एक फ्लुइड प्री-स्टिच्ड साड़ी के साथ पेयर अप किया था। इस लुक को स्टाइल करने में अमी पटेल और अनुष्का दामानी ने मदद की। बेशक ही प्रियंका का ये वाला लुक उनके देसी गर्ल एरा की याद दिलाता है।

प्रियंका का खास स्टाइल

इस खास लुक के लिए प्रियंका ने ट्रेडिशनल साड़ी को बहुत ही मॉडर्न अंदाज में पहना था। ब्लू और सफेद रंग के खूबसूरत कॉम्बिनेशन वाली ये प्री स्टिच्ड साड़ी, पीसी के फिजिक पर भी काफी सूट कर रही थी। साड़ी को उन्होने बहुत ही डिजाइनर कॉर्सेट के साथ पहना था। साड़ी कम लहंगा वाला ये लुक अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। प्रियंका और अर्पिता का रिश्ता काफी पुराना है, और उन्होने पहले भी एक्ट्रेस के लिए सुंदर से आउटफिट डिजाइन किए हैं।

इस बार प्रियंका का लुक एक बार फिर से मॉडर्न और ट्रेडिशनल इंडियन साड़ी के फ्यूजन को दर्शाता है। साड़ी कॉर्सेट के साथ प्रियंका ने अपने ट्रेडमार्क हेयरस्टाइल को बरकरार रखा, जिसमें लंबे और वॉल्यूमिनस बाल थे, जिन्हें साइड पार्टिंग के साथ स्टाइल किया गया था। उन्होंने अपने इस लुक के साथ एक कैप्शन भी दिया, 'She knows the way out…।'

क्या लगा सबसे खास

पीसी के इस लुक में सबसे खास उनका पल्लू ड्रेप था, उन्होने पल्लू को गले में स्कार्फ जैसे क्रॉस पैटर्न में पहना हुआ था। जो इस लुक में ग्लैमर का तड़का लगा रहा है। स्कार्फ उनके गले की एक्सेसरी जैसे भी काम कर रहा है, और सामने से देखने पर काफी यूनिक भी लग रहा है। इस तरह के दुपट्टे 90s के दौर में काफी पॉपुलर रहे हैं।

ग्लोबल फैशन आइकन

प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा से ही अपने फैशन के लिए एक ग्लोबल पहचान बनाई है। सितंबर में, उन्होंने न्यूयॉर्क में राल्फ लॉरेन के स्प्रिंग 2026 रेडी-टू-वियर शो में एक शानदार लुक के साथ सबका ध्यान खींचा। इस मौके पर उन्होंने राल्फ लॉरेन के फॉल 2025 कलेक्शन से एक बेल्टेड सेट पहना था, जिसमें एक सिंगल-ब्रेस्टेड ब्लेजर और एक मिलती-जुलती मैक्सी स्कर्ट थी।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article