लाइफस्टाइल

Makeup Tips: मेकअप से पहले अपनी ऑयली स्किन को ऐसे करें तैयार, मेकअप चलेगा घंटो तक

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2022, 11:54 PM IST

Makeup Tips: त्वचा के कई टाइप होते हैं और हर तरह की त्वचा के लिए अलग-अलग समस्याएं भी देखने को मिलती है। मेकअप को लेकर हमेशा ऑयली स्किन वाले अधिक परेशान रहते हैं, क्योंकि इनको चिपचिपाहट और पिंपल्स की समस्या ज्यादा होती है। इसलिए इन्हें मेकअप को लेकर बड़ा सावधान रहना पड़ता है।

Image

ऑयली स्किन से परेशान हैं तो इन बेसिक मेकअप तरीकों को आजमाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • जानिए ऑयली स्किन के लिए कैसे करें मेकअप
  • ऑयली स्किन वालों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है
  • ऑयली स्किन के लिए मेकअप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है

Makeup Tips: ऑयली स्किन होने के चलते कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खासकर मेकअप करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि ऑयली स्किन वालों के लिए मेकअप से जुड़ी कई परेशानियां देखने को मिलती हैं। वैसे-ऐसी त्वचा पर मेकअप ज्यादा देर तक नहीं टिकता है। वहीं मेकअप लगाने की वजह से कई बार पिंपल्स भी निकल आते हैं, जो देखने में गंदे तो लगते ही हैं साथ ही दर्द भी महसूस करवाते हैं। इसलिए ऑयली स्किन वाली महिलाएं मेकअप करते वक्त कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। मेकअप काफी देर तक टिका रहे और अच्छा दिखाई दे, इसके लिए मेकअप करने से पहले त्वचा पर काम करने की आवश्यकता होती है।

ऑयली स्किन को पहले ऐसे करें तैयार-

मेकअप को देर तक टिकाए रखने के लिए CTM (क्लीिजिंग, टोनिंग, मॉइश्चराइजिंग) करना बेहद जरूरी बताया जाता है, जिसके द्वारा स्किन को साफ-सुथरा रखने में मदद मिलती है। एनसीबीआई (NCBI) पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, स्किन को साफ रखने से पिंपल्स की समस्या से बचा जा सकता है। ‌लेकिन इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि जो भी क्लींजर आप अपनी स्किन के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, वह ऑयली स्किन को सूट करें। ऑयली स्किन वालों के लिए सैलिसिलिक एसिड युक्त क्लींजर का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है, जिसकी वजह बताई जाती है कि यह एसिड कील मुहांसों की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

गुलाब जल का इस्तेमाल

ऑयली स्किन के लिए गुलाब जल किसी दवा से कम नहीं है, क्योंकि यह स्किन को पूरे दिन फ्रेश रखने में मददगार हो सकता है और त्वचा के तेल को कंट्रोल करने में सहायक माना जाता है। यह स्किन के पीएच को भी संतुलित करने का काम करता है।

प्राइमर का उपयोग

ऑयली स्किन वाली महिलाओं के लिए मेकअप करने के पहले प्राइमर का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि बेस को तैयार करने में सहायक होता है। इसलिए फाउंडेशन लगाने के पहले प्राइमर जरूर लगाएं। प्राइमर अप्लाई करने से आपकी त्वचा और मेकअप के बीच एक परत तैयार होती है, जो आपकी स्किन के पोर्स में केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स को जाने से रोकने का काम कर सकती है और इसके इस्तेमाल से आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।

इसके अलावा किसी भी टाइप की स्किन के लिए मेकअप में कुछ जरूरी सामग्रियों का होना आपके मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद कर सकता है। जैसे, कंसीलर, फाउंडेशन, ब्लेंडिंग ब्रश, सेटिंग स्प्रे, सेटिंग पाउडर इत्यादि।

(प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article