लाइफस्टाइल

PM Narendra Modi Vichar: मुझे देश के लिए मरने का मौका नहीं मिला, लेकिन... पढ़ें पीएम मोदी के ये 10 बेस्ट प्रेरक विचार

PM Narendra Modi Motivational Quotes: दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली नेताओं की लिस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले नंबर पर हैं। पीएम मोदी के प्रेरक विचार काफी पॉवरफुल होते हैं, जिनसे आपको जरूर प्रेरणा मिलती है।

Image

PM Narendra Modi Vichar: पीएम मोदी के 10 बेस्ट प्रेरक विचार।

Photo : Twitter

PM Narendra Modi Motivational Quotes: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो साल 2014 से भारत के 14वें और वर्तमान प्रधानमंत्री (Prime Minister) के रूप में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे। वडनगर में एक गुजराती परिवार में जन्मे नरेंद्र दामोदार मोदी (PM Narendra Modi) ने बचपन में अपने पिता को चाय बेचने में मदद की और बाद में अपना खुद का स्टॉल चलाया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का नाम सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बजता है। उनके प्रेरक विचार (PM Modi Vichar) काफी ज्यादा पॉवरफुल होते हैं। आज इसी को लेकर हम आपके साथ प्रधानमंत्री मोदी के कुछ प्रेरक विचार (Inspirational Thoughts) शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आपको जरूर पढ़ना चाहिए और साथ ही अपने करीबियों, खास दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर करना चाहिए।

पीएम नरेंद्र मोदी के मोटिवेशनल कोट्स (PM Modi Motivational Quotes)

  • ''डरते तो वह है जो अपनी छवि के लिए मरते हैं। और मैं तो हिंदुस्तान की छवि के लिए मरता हूं। इसीलिए किसी से भी नहीं डरता हूं''
  • ''जीतने का मजा तब ही आता है, जब सभी आपके..हारने का इंतजार कर रहे हो।''
  • ''बुरे में अच्छा ढूंढो तो कोई बात बने, अच्छे में बुराई ढूंढना तो दुनिया का रिवाज है।''
  • ''कायरों के हाथ में कभी ताज नहीं होता, झुके हुए सर पर कभी ताज नहीं होता, खानी पड़ती है सीने पर गोलियां, चरखा चलाने से कभी इन्कलाब नहीं होता।''
  • ''मैं इस देश का हनुमान हूँ ये देश मेरा राम है सीना चीर के दिखा दूँगा अंदर बैठा हिंदुस्तान हैं।''
  • ''मैं एक ऐसा भारत देश बनाऊंगा की हर अमेरिकी लाइन पर खड़ा हो जाएगा भारत की वीजा पाने के लिए।''
  • ''मुझे देश के लिए मरने का मौका नहीं मिला, लेकिन मुझे देश के लिए जीने का मौका मिला है।''
  • ''खामोश रहता हूं क्योंकि अभी दुनिया को समझ रहा हूँ. समय जरूर लगेगा पर जिस दिन दांव खेलूंगा उस दिन खिलाड़ी भी मेरे होंगे..और खेल भी मेरा होगा।''
  • ''यदि मैं नगर निगम का भी अध्यक्ष होता तो भी उतनी ही मेहनत से काम करता जितना पी.एम होते हुए करता हूं।''
  • ''न मैं गिरा और न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे, पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे।''

हमें उम्मीद है कि पीएम मोदी के प्ररेक विचारों से आपको जरूर लाइफ में फायदा मिलेगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article