Ganesh Chaturthi Modak Recipe in Hindi: अगले बरस आना है, आना ही होगा.. अपने भक्तों के दिल की बात बप्पा ने सुन ही ली है। गणेश चतुर्थी का पावन त्योहार इस साल 19 सितंबर की तारीख से शुरू हो रहा है। त्योहार की खुशी में गणपति जी के पसंदीदा मोदक का प्रसाद लगाना एकदम जबरदस्त हो सकता है। बाजार में आपको स्टीम्ड से लेकर फ्राइड, चॉकलेट वाले, ड्राई फ्रूट वाले सभी प्रकार के मोदक मिल जाएंगे। लेकिन गन्नू बप्पा के लिए खुद घर पर अपने हाथों से स्वादिष्ट मोदक बनाने का मन है, तो ये रही मोदक बनाने की बढ़िया रेसिपी। जिसको फॉलो कर आप बहुत ही बढ़िया मोदक तैयार कर सकते हैं।
मोदक रेसिपी, Modak Recipe in Hindi
सामग्री
मोदक की फिलिंग के लिए
- एक कप नारियल का चुरा
- एक कप गुड़
- एक चुटकी जायफल
- एक चुटकी केसर
मोदक बनाने के लिए
- एक कप पानी
- दो चम्मच घी
- एक कप चावल का आटा
मोदक कैसे बनाते हैं
- गणेश चतुर्थी पर स्पेशल मोदक बनाने हैं, तो सबसे पहलेआपको मोदक की फिलिंग तैयार करनी होगी।
- सबसे पहले आपको एक पैन में कद्दूकस किया हुआ नारियल और गुड़ ड़ालकर उसे आंच पर करीब पांच मिनट के लिए चला लेना होगा।
- एक बार जब नारियल और गुड़ अच्छे से मिक्स हो जाए, तब आपको उसमें जायफल और केसर भी ड़ाल लेना होगा।
- अगले और पांच मिनट तक के लिए लगातार इस मिश्रण को चला लें और फिर कुछ देर के लिए साइड में ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर एक बार जब मोदक की फिलिंग तैयार हो जाएगी। तब आपको एक गहरे बर्तन में पानी और घी ड़ालकर उन्हें उबाल लेना है। और साथ ही उसमें नमक और चावल का आटा भी ड़ाल लेना है।
- इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करने के बाद कुछ देर के लिए अच्छे से ढककर पकने के लिए छोड़ दें। जब आपको मोदक का आटा आधा रह जाए तब एक स्टील की कटोरी लेकर उसपर थोड़ा सा घी लगा लें।
- हल्के गर्म गूंथे हुए आटे को और अच्छे से गूंथ लें और इसकी गोल गोल छोटी लोई बनाकर उन्हें हलका या दबा लें।
- अब इसके बीच में नारियल वाली फिलिंग ड़ालकर आस पास से चारों किनारे जोड़कर मोदक को फूल का आकार देकर बंद कर दें।
