लाइफस्टाइल

Pizza Sauce Recipe: रेस्टोरेंट जैसा पिज्जा बनेगा घर पर, बस सीख लें सॉस बनाने की रेसिपी

Pizza Sauce Recipe (पिज्जा सॉस रेसिपी): मिनटों में अगर आप घर में ही रेस्टोरेंट स्टाइल वाला पिज्जा बनाकर खाना चाहते हैं, तो पिज्जा सॉस की रेसिपी सीखना आपके काम की हो सकती हैं। यहां देखें पिज्जा सॉस कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी, पिज्जा के सॉस की आसान रेसिपी घर पर।

Image

Pizza Sauce Recipe in Hindi (Photo Credit - Canva)

Pizza Sauce Recipe (पिज्जा सॉस रेसिपी): क्या आपको इटैलियन स्टाइल वाला पिज्जा पसंद है, लेकिन घर पर जब भी पिज्जा बनाते हैं तो वो ऑथेंटिक वाला टेस्ट नहीं आता। तो बेहतरीन पिज्जा बनाने के लिए उसका सॉस एकदम परफेक्ट टेस्ट वाला होना जरूरी है। अगर आप साधारण टोमेटो वाला सॉस लेंगे तो पिज्जा काफी मीठा बनेगा। ऐसे में घर पर पिज्जा का सॉस बनाने की रेसिपी आपके लिए काम की हो सकती है।यहां देखें पिज्जा सॉस कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी, पिज्जा के सॉस की आसान रेसिपी घर पर।

पिज्जा सॉस की रेसिपी

सामग्री

लाल टमाटर (या 1 कप टमाटर का प्यूरी)

2 बड़े चम्मच जैतून का तेल

4-5 लहसुन की कलियाँ (बारीक कटी हुई)

1 छोटा चम्मच सूखा अजवायन (Oregano)

1 छोटा चम्मच चीनी (टमाटर के खट्टेपन को संतुलित करने के लिए)

1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च फ्लेक्स (वैकल्पिक)

4-5 ताज़े तुलसी के पत्ते (बारीक कटे हुए)

नमक स्वादानुसार

ताज़ा पिसी काली मिर्च

पिज्जा सॉस बनाने की विधि

1. शानदार स्वादिष्ट पिज्जा का सॉस बनाने के लिए आपको सबसे पहले ताजे टमाटर लेकर उन्हें चाकू से आधा X का निशान लगाते हुए काट लें और गर्म पानी में करीब 2-4 मिनट तक के लिए ब्लांच होने दें। फिर टमाटर का छिलका उतारकर अच्छे से पीस लें या मैश कर लें। अगर आप टमाटर की प्यूरी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये वाला स्टेप न फॉलो करें।

2. फिर आपको एक पैन में तेल गर्म करना है, और उसमें लहसुन को हल्का भूना होने तक भून लेना है।

3. फिर इसमें आपको टमाटर की प्यूरी एड कर देनी है। साथ ही अजवायन, लाल मिर्च, शक्कर, नमक और काली मिर्च भी डाल देनी है।

4. इस मिश्रण को अच्छे से उबाल आने दें , धीमी आंच पर चलाते रहें। ध्यान रहे सॉस बहुत ही ज्यादा गाढ़ा न हो जाए।

5. जब तेल ऊपर आने लगे तो आपका पिज्जा सॉस बनकर तैयार हो जाएगा।

गैस बंद कर दें और ताजी कटी तुलसी की पत्तियों को सॉस में मिलाएं और आपका स्वादिष्ट पिज्जा सॉस बनकर तैयार है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article