Pink color suit designs for summers: गर्मियों का मौसम आते ही लड़कियां ऐसे कपड़ों की तलाश करने लगती हैं जो हल्के, आरामदायक और स्टाइलिश हों। ऐसे में समर स्पेशल कुर्ती डिजाइन्स एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आती हैं। खासकर फ्लोरल प्रिंट, पेस्टल रंग और कॉटन फैब्रिक वाली कुर्तियां न सिर्फ गर्मी में आराम देती हैं बल्कि लुक को भी बेहद खूबसूरत बना देती हैं। अगर आप भी इस सीजन में फ्रेश और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो कुछ खास गुलाबी रंग की कुर्ती डिजाइन्स आपके वार्डरोब को नया अंदाज दे सकते हैं।
Garmiyo Ki Kurti Design Photo

Pink Co Ord Set Design
गर्मियों के मौसम में ऐसा लाइट पिंक कलर का को ऑर्ड सेट पहनेंगी तो लुक एकदम ही खिला खिला लगेगा। पिंक और वाइट लेस के खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन वाला ये जान्हवी कपूर का सूट गर्ल्स के लिए मस्ट ट्राई है। इस प्लाजो पैंट के साथ घेर वाली कुर्ती और दुपट्टा मैच कर रहा है। ऐसे सूट के साथ आप कंट्रास्ट दुपट्टा भी कैरी करेंगी तो लुक उभरकर आएगा।

Polka Dot Pink Suit Design
गोल गले वाला ये दीपिका पादुकोण का पोल्का डॉट वाला सिल्क कुर्ता और गोल्डन प्लाजो पैंट्स का लुक भी काफी पसंद किया गया है। गर्मियों के मौसम में एकदम ही कूल, बैगी और कम्फर्टेबल लुक वाला सलवार कुर्ता पहनना है। तो आप दीपिका का ये कुर्ता डिजाइन जरूर ही ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ हील्स, फ्लैट्स सब कुछ ही अच्छा लगेगा। वहीं दीपिका ने इस कुर्ती के साथ गोल्डन प्लाजो पहना है, लेकिन आप फिर ट्रेंड में छा रही चूड़ीदार सलवार भी पहनेंगी तो बढ़िया लुक आएगा।

Kriti Sanon Pink Suit Design
लाइट बेबी पिंक कलर की ये कुर्ती और शरारा की डिजाइन तो गर्मियों की शादी के लिए बेस्ट हो सकती है। डीप वी नेक के साथ विंटेज पफ स्लीव्स का लुक भी बढ़िया लग रहा है। गर्ल्स जरूर ही ऐसा वाला घेरदार शरारा लुक रिक्रिएट करें।

Silk Kurti Design
गर्मियों में इस तरह की कॉटन फैब्रिक वाली बेसिक कुर्तियों की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। करीना कपूर जैसा ये सूट बहुत ही अच्छा लुक दे रहा है। जरूर ही आपको इसे ट्राई करना चाहिए।

Gota Zari Work Pink Kurti design
ट्रेडिशनल जरी और गोटा पत्ती वर्क वाला ये रानी पिंक कलर का कुर्ता सेट भी इस समर फेस्टिव सीजन के लिए मस्ट पिक है। डोरी वाली नेक के साथ जालीदार दुपट्टा और मिरर वर्क इस कुर्ती सूट लुक में चार चांद लगा रहा है। जरूर ही आपको जल्द से जल्द अपनी पसंद वाली गुलाबी रंग की कुर्ती सेलेक्ट कर, उसे गर्मियों के लिए तैयार कर लेना चाहिए। खासतौर से लाइट पिंक कलर की कुर्तियां तो इस सीजन में सुपरहिट रहने वाली हैं।
