लाइफस्टाइल

Cabbage Pickle Recipe: पत्तागोभी का अचार कैसे बनाएं? जानें चटपटे अचार की आसान सी रेसिपी

Cabbage Pickle Recipe (पत्तागोभी अचार रेसिपी): सर्दियों के मौसम में अचार की डिमांड बढ़ जाती है। खासतौर से सब्जियों से बनने वाले इंस्टेंट अचार। यहां हम आपको पत्तागोभी का अचार बनाना सीखा रहे हैं। ये स्वाद और सेहद दोनों के लिए बेस्ट है। यहां से आप इसकी रेसिपी नोट कर सकते हैं।

Image

पत्तागोभी का अचार कैसे बनाएं (pic credit: canva)

Cabbage Pickle Recipe (पत्तागोभी अचार रेसिपी): भारतीय रसोई की अचार सिर्फ स्वाद बढ़ाने में ही नहीं बल्कि घर की यादों और नानी-दादी की रेसिपी को जिंदा रखने का भी जरिया है। इन्हीं में से एक है पत्तागोभी का अचार, जो अपने हल्के खट्टे–तीखे स्वाद, करकरी बनावट औरआसान रेसिपी की वजह से आजकल काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सर्दियों में आसानी से मिलने वाली पत्तागोभी जब मसालों और सरसों के तेल से मिलती है, तो यह एक ऐसा खास स्वाद तैयार करती है जो हर थाली को और भी लाजवाब बना देता है। साधारण दाल- चावल से लेकर पराठों तक, पत्तागोभी का अचार हर खाने में अलग ही तड़का लगा देता है। तो यहां से आपको फटाफट इसकी रेसिपी देख लेनी चाहिए।

पत्तागोभी का अचार बनाने की सामग्री-

  • पत्तागोभी- 500 ग्राम (बारीक कटी या कद्दूकस की हुई)
  • गाजर- 1–2 (इच्छानुसार, पतली लंबी कटी)
  • हरी मिर्च- 4–5 (लंबी कटी)
  • राई दाना- 2 टेबलस्पून
  • मेथी दाना- 1 टीस्पून
  • हल्दी- 1 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 से 2 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
  • नमक- 1 से 1.5 टेबलस्पून
  • सरसों का तेल- 4 से 6 टेबलस्पून
  • सिरका- 1 से 2 टेबलस्पून
  • पत्तागोभी का अचार बनाने की आसान विधि-
  • पत्तागोभी का अचार बनाने के लिए सबसे पहले पत्तागोभी धोकर बारीक काटें। इसे लगभग 1 घंटे नमक लगाकर रख दें ताकि पानी निकल जाए। फिर हाथ से दबाकर एक्सट्रा पानी निकाल दें। अब एक छोटी कढ़ाई में राई और मेथी दाना हल्का सा भूनें। ठंडा होने पर मोटा-मोटा कूट लें। अब सरसों का तेल धुआं उठने तक गरम करें और आंच बंद करके हल्का ठंडा होने दें। फिर एक बड़े बर्तन में पत्तागोभी, गाजर, हरी मिर्च डालें। पिसे हुए राई- मेथी मसाले, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालें। गरम तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। चाहें तो 1 या 2 टेबलस्पून सिरका डालें। आखिर में अचार को एक साफ, सूखे काँच के जार में भरें। 2 या 3 दिन धूप में रखें और रोज एक बार हिलाएं। 2 से 4 दिनों में अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा। अचार जितना सूखा रहेगा, उतना देर तक चलेगा।
  • Srishti
    सृष्टिauthor

    सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

    और पढ़ें
    End of Article