Parenting Tips in Hindi: दिन भर की भागदौड़ के बाद रात का समय केवल आराम का नहीं, बल्कि माता-पिता और बच्चों के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत करने का मौका भी होता है। तमाम पेरेंटिंग एक्सपर्ट बताते हैं कि सोने से पहले के कुछ मिनटों में कही गई बातें बच्चे के दिल और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ते हैं। ये पल उनके आत्मविश्वास, सोच और संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यहां हम आपको बताते हैं वे 5 खास बातें जो हर माता-पिता को सोने से पहले अपने बच्चों से जरूर कहनी चाहिए:
1. मैं तुमसे बहुत प्यार करता/करती हूं:
प्यार का इज़हार शब्दों में करना बेहद ज़रूरी है। जब आप रोज़ सोने से पहले यह कहते हैं, तो बच्चे के मन में सुरक्षा और अपनापन बनता है। आपका बस इतना कहना बच्चे के अंदर आत्म-सम्मान की भावना बढ़ाता है।

Parenting Tips
2. तुमने आज अच्छा किया:
बच्चे ने दिन भर में चाहे कोई भी अच्छा काम क्या हो या फिर अपना काम खुद किया हो, रात के वक्त इसकी तारीफ जरूर करें। छोटी बात हो – जैसे अपना खिलौना समेटना या स्कूल का काम पूरा करना – उसकी सराहना ज़रूर करें। इससे बच्चे खुद को काबिल और महत्वपूण महसूस करते हैं।
3. कोई बात नहीं:
हमें बच्चों को यह सिखाना होगा कि गलतियां जीवन का हिस्सा हैं। बच्चे जब माफ़ी और समझ का भाव पाते हैं, तो उनके भीतर अपराधबोध नहीं, बल्कि सुधार की भावना पनपती है।
4. कल का दिन और भी बेहतर होगा:
बच्चों को भविष्य के प्रति आशावान बनाइए। यह उम्मीद उन्हें मानसिक रूप से सकारात्मक रखती है और मुश्किल दिनों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

Parenting Tips in Hindi
5. क्या तुम कुछ बताना चाहोगे?:
रात में सोते वक्त बच्चों से यह जरू पूछे कि दिन भर ऐसा कुछ तो नहीं हुआ जो तुम हमे बताना चाह रहे हो। बच्चे को अपनी बात रखने का भरपूर मौका दीजिए। इससे वह खुद को सुना और समझा हुआ महसूस करता है। इससे रिश्ता मजबूत होता है।
बच्चे अपने माता-पिता के शब्दों में दुनिया देखते हैं। सोने से पहले कहे गए यह चंद शब्द उनके विकास और व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। तो इसलिए हर रात उन्हें यह भरोसा देकर सुलाइए कि आप उनके सबसे बड़े साथी हैं।
