लाइफस्टाइल

Parenting Tips: पढ़ाई में तेज और मूड में फ्रेश! सुबह की ये 5 आसान आदतें बदल देंगी बच्चे का रूटीन

Parenting Tips: स्कूल जाने वाले बच्चों के पेरेंट्स हैं, और अगर आप भी अक्सर ही अपने बच्चे की हेल्दी और पॉजिटिव ग्रोथ चाहते हैं। तो स्कूल जाने से पहले ये 5 आदतें जरूर ही रूटीन में शामिल करनी चाहिए। जिससे बच्चा हैप्पी और कॉन्फिडेंट रहेगा, देखें खास पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी।

Image

Parenting Tips (Photo Credit - Canva)

Parenting Tips: अक्सर कहा जाता है कि, बचपन में सिखाई हुई आदतें, जीवन भर साथ देती हैं। ऐसे ही मजबूत और सकारात्मक व्यक्तित्व वाले बच्चे और भविष्य की नींव रखी जाती है। ऐसे में अगर आपके घर भी बच्चे हैं, खासतौर से वो जो स्कूल जाते हैं, तो अपने बच्चे को खुश और कॉन्फिडेंट इंसान बनाने के लिए ये सिंपल बातें काम आ सकती हैं, जो उसे भविष्य में बहुत मदद करेंगी। स्कूल जाने वाले बच्चों के जीवन में रूटीन और थोड़ा सा अनुशासन बहुत जरुरी होता है। ऐसे में बच्चे का बर्ताव इस चीज पर भी निर्भर करता है कि, उसकी सुबह की शुरुआत किस प्रकार से हुई है।

इन दिनों छोटे बच्चों में भी गुस्सा, मूड ऑफ हो जाना, चिड़चिड़ापन, कॉन्फिडेंस तो सकारात्मकता की कमी देखी जा सकती है। जो बच्चे की पढ़ाई के साथ साथ पूरे शारीरिक और मानसिक विकास पर भी प्रभाव डाल सकती है। ऐसे में आपके लिए ये वाली पेरेंटिंग टिप्स काम की हो सकती हैं, जिसमें वो 5 जरूरी बातें/आदतें बताई गई है, जो हर माता-पिता को स्कूल जाने से पहले अपने बच्चे के साथ जरूर करनी चाहिए।

ऐसे करें दिन की शुरुआत

कहा जाता है कि, सुबह अच्छी होती है तो दिन और दिमाग भी अच्छा रहता है। ऐसे में बहुत ही ज्यादा जरूरी है इस बात पर गौर करना कि आपके बच्चे के दिन की शुरुआत कैसे हो रही है। इस बात को सुनिश्चित करना जरूरी है कि, बच्चे के दिन की शुरुआत सकारात्मकता और प्यार के साथ हो।

पढ़ाई को लेकर समझाएं

स्कूल वाले बच्चों को पढ़ाई, परीक्षा की काफी चिंता रहती है, जो उन्हें कई बार निराश कर सकता है और नकारात्मक बना सकता है। इसलिए उन्हें अपना काम करने तो ज्यादा चिंता न करने पर गौर करवाएं।

बच्चे को करें तैयार

बच्चों से बातें करते रहना और उनकी अपने दिन को लेकर बनाएं गए प्लान के बारे में जानना जरूरी है। छोटी छोटी बातें जैसे यूनिफॉर्म, बैग, होमवर्क तैयार है या नहीं आज क्या होने वाला है ऐसा क्या खास है जो आज वे करना चाहते हैं। ऐसा करने से बच्चों के साथ बातचीत मजबूत होगी और उन्हें लगेगा कि उनकी बातें सुनी जा रही है।

मोटिवेशन दें

बच्चों के साथ पॉजिटिव बातें करना और उन्हें दूसरों से पहले खुद की जय करना सीखाना बहुत अनिवार्य है। डेली एफर्मेशन जैसे तुम बहुत अच्छे हो, कॉन्फिडेंट हो, मजबूत हो, सुंदर हो, सब तुम्हारे दोस्त हैं.. जैसी छोटी छोटी बातें बच्चों को अंदर से मोटिवेटेड रख सकती हैं।

साथ खाएं

साथ खाने से और टेबल पर बैठकर अच्छी अच्छी बातें करने से किसी का भी दिन बन सकता है। ऐसे खाना खाने से पॉजिटिविटी भी बनी रहती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article